सोशल मीडिया पर बुलाया 'ब्लैकी', अब जोफ्रा आर्चर ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली। मौजूदा दौर में सोशल मीडिया के जितने फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा नुकसान, जहां एक ओर यह माध्यम फैन्स को अपने चहेते खिलाड़ियों के नजदीक करता है वहीं कुछ लोग इस माध्यम का इस्तेमाल दूसरे लोगों को नीचा दिखाने के लिये करते हैं। ऐसी ही एक घटना का शिकार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर भी हो गये जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।
और पढ़ें: सरकार के इस फैसले के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का IPL 2020 खेलना हुआ मुश्किल
जोफ्रा आर्चर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने एक मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें मैसेज करने वाले ने आर्चर पर नस्लीय टिप्पणी की है।
और पढ़ें: 'बिना भारत-पाकिस्तान मैच के बेकार है टूर्नामेंट', वकार यूनिस ने टेस्ट चैम्पियनशिप पर कही बड़ी बात

इंस्टाग्राम पर आर्चर को 'ब्लैकी' कह के बुलाया
आर्चर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आये इस मैसेज का स्क्रीनशॉट अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग इस तरह की टिप्पणी क्यों करते हैं। आर्चर की ओर से पोस्ट की गई इस स्टोरी में साफ देखा जा सकता है कि संदेश भेजने वाले ने उन्हें दो बार 'ब्लैकी' कह कर संबोधित किया है।
उन्होंने स्टोरी पर लिखा, ‘मैंने इस पर प्रतिक्रिया देने के बारे में बहुत सोचा और मुझे उम्मीद है कोई इस तरह की बातों से रोज न जूझे। यह मंजूर करने लायक नहीं है और मेरे विचार में इस मुद्दे को अच्छी तरह से निपटाना चाहिए।'

मुद्दे से निपटने के लिये आर्चर ले रहे कानूनी सलाह
जोफ्रा ऑर्चर ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे से निपटने के लिये अपनी कानूनी टीम से सलाह ली है और उन्हें इस मसले से निपटने के लिये कह दिया है। जल्द ही इस शख्स के खिलाफ अहम कदम उठाये जायेंगे ताकि लोग ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से पहले 2 बार सोचें।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को नहीं समझ पाता कि लोग कैसे इतनी आसानी से दूसरों से इस तरह की चीजें कह देते हैं, इससे मुझे परेशानी होती है।'

इससे पहले भी आर्चर हो चुके हैं नस्लीय टिप्पणी का शिकार
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब जोफ्रा आर्चर को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी जोफ्रा आर्चर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2019 में खेले गये पहले टेस्ट मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ा था।
हालांकि कीवी बोर्ड ने इसके बाद उस दर्शक पर स्टेडियम में प्रवेश से रोक लगा दिया था। आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने 2019 विश्व कप में अपनी टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
