सोनाली बेंद्रे को किडनैप करने की खबरों पर शोएब अख्तर ने बताया क्या था उनका 'रिश्ता'
नई दिल्ली। एक तरफ जहां आईसीसी विश्व कप का खुमार छाया हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मैदान के बाहर से ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सुर्खियां बटोर रही हैं। विश्व कप मैचों के साथ-साथ उनका यू-ट्यूब चैनल भी काफी पाॅपुलर हो चुका है जिसके माध्यम से वह आए दिन सुर्खियों में रह रहे हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें उड़ रहीं थी कि अख्तर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को बेहद पसंद करते हैं यहां तक कि वह उनको किडनैप भी करना चाहते हैं। इन खबरों के चलने के बाद अब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए सभी को बताया है कि उनके बीच में जो भी खबरें चल रही हैं वे सब झूठी हैं।

बताया क्या था अफेयर
अख्तर ने बताया कि आखिर उनका सोनाली बेंद्रे के साथ क्या अफेयर था। अख्तर ने कहा कि उन्होंने सोनाली को फिल्मों में देखा है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं देखा। यह भी खबरें हैं कि मैं उनकी तस्वीर अपने पर्स में रखता हूं तो यह झूठ है। मेरे घर में एक तस्वीर है वो केवल इमरान खान की है। अख्तर ने साफ कर दिया कि वो ना सोनाली को पसंद करते हैं, ना ही उनका किडनैप करना चाहते हैं।

खूबसूरत हैं पर मैं उनका फैन नहीं
अख्तर ने कहा, ''मैं आजतक उनसे कभी मिला ही नहीं। बस इक्का-दुक्का फिल्मों में देखा है। वह बेहद खूबसूरत हैं लेकिन मैं उनका कोई फैन नहीं हूं।'' अख्तर ने आगे कहा कि हां वह उनकी जिंदगी से काफी प्रभावित हूं जब वो बीमार(कैंसर) थीं। वह अपनी बीमारी से लड़ीं और फिर आगे बढ़ीं। वह एक फाइटर वुमन की तरह हैं। मैं हैरान था कि कोई आैरत सच में इतनी ताकतवर हो सकती है। तब मैं उनका फैन बना। लेकिन अफेयर की बातें झूठ हैं। मेरा उनके ऐसा कोई ताल्लुक नहीं है।

शादी की अफवाह पर भी दिया जवाब
इसके अलावा यह भी चर्चे थे कि अख्तर दिया मिर्जा के साथ शादी करने वाले हैं। इस अफवाह पर भी अख्तर ने कहा कि मैं मिर्जा से भी कभी मिला ही नहीं। यह खबरें झूठी होती हैं। सोनाली बेंद्रे के साथ ये कट्रोवर्सी खत्म करनी थी। उसका सभी को फैन होना चाहिए जो कैंसर से युवराज सिंह की तरह लड़ीं।
मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज पर BCCI ने लगाया 2 साल का बैन, बोर्ड को दिया था धोखा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
