For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'महिला क्रिकेट को हाशिये पर नहीं धकेला जायेगा', विश्व कप टालने पर बोली हीथर नाइट

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को हुई बैठक में अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले प्रस्तावित महिला वनडे कप को फरवरी 2022 तक के लिये स्थगित कर दिया है। महिला वनडे विश्व कप को स्थगित करने के बाद से ही लगातार खिलाड़ियों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने विश्व कप को स्थगित करने को लेकर निराशा जताते हुए कहा कि हम इसे इस साल भी आयोजित करा सकते थे लेकिन आईसीसी के फैसले को नहीं टाला जा सकता है। वहीं इस महिला वनडे कप के टलने को लेकर इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने उम्मीद जताई है कि आईसीसी का यह फैसला सदस्य राष्ट्रों के लिये महिला क्रिकेट को हाशिए पर धकेलने का 'बहाना' नहीं देगा।

हीथर नाइट का मानना है कि टूर्नामेंट का 'आयोजन हो सकता' था। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया, 'ईमानदारी से कहूं तो काफी निराशा हुई है। मुझे पता है अभी की स्थिति में यह मुश्किल फैसला है जिस पर काफी विचार किया गया होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में इसे आयोजित किया जा सकता था।'

और पढ़ें: ICC Rankings: पाकिस्तान को हराने के बाद वोक्स ने लगाई लंबी छलांग, टॉप 10 में पहुंचे स्टुअर्ट ब्रॉड

उल्लेनीय है कि महिला वनडे विश्व कप का आयोजन न्यूजीलैंड की मेजबानी में अगले साल 6 फरवरी से 7 मार्च के बीच कराया जाना था। आईसीसी ने शुक्रवार को इसे एक साल तक टालने का फैसला किया है।

इसको लेकर आईसीसी के सीईओ मनु साहनी ने कहा, 'इस फैसले से सभी देशों को सबसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट की तीन अन्य टीमों को तय करने के लिए क्वॉलिफायर टूर्नामेंट भी करना है।'

और पढ़ें: ENG vs PAK: साउथैम्पटन टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुए बेन स्टोक्स

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की मेजबानी में टाला जाने वाला विश्व कप का फॉर्मेट 2021 की तरह ही होगा जिसके लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं। इसके अलावा तीन टीमें क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया से आएंगी जो अब अगले साल होगा।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 18:25 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+