For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड ने चुनी T20 विश्व कप के लिए टीम, दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

लंदन : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2021 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जो 17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है। कई देशों ने पहले ही हाई-प्रोफाइल इवेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और अब इंग्लिश टीम ने भी खिलाड़ियों के नाम चुन लि हैं। वनडे विश्व कप के मौजूदा चैंपियन टी20 विश्व कप में भी अपना दबदबा दिखाना चाहेंगे। हालांकि टीम में दो बड़े खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। ये नाम हैं- बेन स्टोक्स व जोफ्रा आर्चर।

इयोन मॉर्गन को टीम का कप्तान बनाया गया है और यह देखा जाना बाकी है कि वे अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों के बगैर कैसे सामना करेंगे। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने मानसिक स्वास्थ्य के कारण क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक की घोषणा की थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी कोहनी की चोट के कारण हाई-प्रोफाइल इवेंट में नहीं खेल पाएंगे।

बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के बिना आगे बढ़ेगा इंग्लैंड
जेसन रॉय और जोस बटलर संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड के लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले बटलर की नजर दूसरी बार पिता बनने के बाद वापसी पर होगी। गौरतलब है कि पिछले एक साल के दौरान इंग्लैंड ने खिलाड़ियों की भलाई के लिए रोटेशन पॉलिसी को चुना है। जहां COVID-19 के कारण खिलाड़ियों को बायो-बबल में काफी समय बैठना पड़ा, वहीं ECB ने वैकल्पिक रूप से खिलाड़ियों को चुनने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- गाैतम गंभीर का बयान आया सामने, बताया क्यों धोनी चुने गए बताैर मेंटर

ICC नंबर एक T20 बल्लेबाज डेविड मलान इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप के महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है, जो यूएई में अपनी छाप छोड़ने और अपनी टीम के लिए ट्रॉफी हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। ऑलराउंडर मोईन अली का स्थान टीम में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने मेंस हंड्रेड में भी बर्मिंघम फीनिक्स का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया। आदिल राशिद की अगुवाई में लेग-स्पिन आक्रमण का लक्ष्य यूएई की धीमी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम-
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, टायमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

रिजर्व खिलाड़ी: टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, जेम्स विंस

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 15:49 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+