विराट पर मेहरबान बीसीसीआई, अनुष्का के लिए की स्पेशल अरेंजमेंट
मुंबई। कहते हैं ना चढ़ते सूरज को हर कोई सलाम करता है तो विराट कोहली आज टीम इंडिया का चढ़ता सूरज ही है इसलिए ऐसे में भला बीसीसीआई विराट को नाराज कैसे कर सकता है। इसलिए उसने विराट के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किया है, अब आप पूछेंगे कि क्या तो सुनिए एक अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने विराट की प्रेमिका अनुष्का शर्मा को भी टीम इंडिया के विवाहित पतियों की पत्नियों के साथ आस्ट्रेलिया जाने की इजाजत दे दी है ताकी विराट भी अपने लव के साथ न्यू ईयर मना सके।
मालूम हो कि बीसीसीआई ने पहले फऱमान जारी किया था कि विवाहित पतियों की पत्नियां आस्ट्रेलिया जा सकती हैं और अपने पति के साथ होटल के कमरे में रह सकती हैं लेकिन गर्लफ्रेंड पर यह नियम लागू नहीं था। लेकिन अब बीसीसीआई ने कोहली और अनुष्का को नए साल का जश्न मनाने की अनुमति दे दी है। हालाकि अनुष्का विराट कोहली के साथ कमरे में नहीं ठहर सकेंगी। बीसीसीआई ने वहां केवल क्रिकेटरों की पत्नियों को ही ठहरने की व्यवस्था की है।
गौरतलब है कि मालूम हो कि टीम इंडिया को अभी आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड के साथ त्रिकोणीय वनडे श्रंखला और फिर वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें परिवार का तोहफा देकर सकून देना चाहता है। खैर अब विराट के मन में तो लड्डू फूट ही रहे होंगे क्यों कोहली साहब।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
