For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: मैदान पर वापस लौटे जोफ्रा आर्चर, कोरोना टेस्ट में पाये गये नेगेटिव

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज में जहां इंग्लिश टीम ने बेन स्टोक्स के दम पर जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली है वहीं तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम को एक और राहत की खबर मिली है। टीम के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब मैनेचेस्टर में खेले जाने वाले आखिरी मैच में टीम के साथ जुड़ सकते हैं, इसको लेकर उनका कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था जिसमें लगातार 2 बार नेगेटिव आने के बाद उन्हें अब टीम से जुड़ने की इजाजत मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन टेस्ट में खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर टीम के बाकी खिलाड़ियों की तरह सीधे मैनचेस्टर आने के बजाय बीच में अपने घर चले गये थे जो कि आईसीसी की ओर से बनाये गये नियमों का उल्लंघन था। ईसीबी ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए जोफ्रा आर्चर को दूसरे मैच से बाहर करते हुए चेतावनी दी और 15,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया।

और पढ़ें: T20 World Cup पर ICC ने सुनाया आखिरी फैसला, IPL 2020 का रास्ता हुआ साफ

इसके बाद जोफ्रा आर्चर का पहला कोरोना टेस्ट कराया गया और 5 दिन के आइसोलेशन के लिये उन्हें घर भेज दिया गया। 5 दिन आइसोलेशन में रहने के बाद मंगलवार को उन्होंने अपना दूसरा टेस्ट कराया। दोनों टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जोफ्रा आर्चर को तीसरे और आखिरी मैच में टीम से जुड़ने के लिये हरी झंडी मिल गई है।

गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी से इंग्लैंड की टीम का गेंदबाजी क्रम और मजबूत हो गया है। शुक्रवार से मैनचेस्टर में शुरु होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिये अब इंग्लैंड के पास सभी 6 तेज गेंदबाज मौजूद होंगे।

और पढ़ें: वो भारतीय गेंदबाज जिसने 29 साल में छोड़ दी दुनिया, रणजी ट्रॉफी में चटकाई थी पहली हैट्रिक

आपको बता दें कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम कुरैन ने दूसरे टेस्ट मैच में टीम को 113 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी, तो वहीं जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने साउथैम्पटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में शिरकत की थी जिन्हें दूसरे मैच में आराम दिया गया।

Story first published: Thursday, July 23, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+