Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup पर ICC ने सुनाया आखिरी फैसला, IPL 2020 का रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिये टाल दिया है। पिछले 4 महीनों से बंद पड़े क्रिकेट के दौरान लगातार इसी बात पर चर्चा हो रही थी कि क्या टी20 विश्व कप का आयोजन कराया जायेगा या फिर इसे अगले साल के लिये टाल दिया जायेगा। जहां आईसीसी लगातार इस मुद्दे पर फैसला टाल रहा था तो वहीं पर बीसीसीआई इस विंडो का इस्तेमाल आईपीएल 2020 का आयोजन करने के लिये करना चाह रही थी।

आखिरकार इतने समय से चली आ रही इस चर्चा पर आईसीसी ने सोमवार को विराम लगा दिया और कोरोनावायरस के चलते विश्व कप को अगले साल तक के लिये टालने का फैसला किया है। आईसीसी ने सोमवार को हुई बैठक में इसको लेकर फैसला सुनाया।उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं है।

और पढ़ें: एक हफ्ते के लिये और टल सकता है IPL 2020, जानें क्या है कारण

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले इस संभावना से इंकार किया था तो वहीं बाद में उसने भी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ढ़िलाई बरतनी शुरू कर दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में कराकर अपना मुनाफा गंवाना नहीं चाहेगा, इसलिये उसकी दिलचस्पी इस टूर्नामेंट से ज्यादा साल के अंत में भारत के साथ सीरीज में थी।

वहींं आईसीसी की ओर से यह फैसला लिये जाने के बाद आईपीएल के आयोजन के आसार बढ़ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन कर सकता है।

और पढ़ें: 10 महीने में बाद भी BCCI ने नहीं किया यह काम, ICA चीफ ने दिया खलबली मचाने वाला बयान

हालांकि इस पर आखिरी फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ही लेगा। बीसीसीआई (BCCI) ने भी आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल पर अपनी मोहर नहीं लगाई है।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 9:14 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+