
कनकशन टेस्ट में पास हो गये हैं स्टीव स्मिथ
इसके साथ ही अब उनका मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में खेलना तय हो गया है। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ को गुरुवार की शाम को अभ्यास करते हुए कोचिंग स्टाफ के थ्रो की बदौलत सिर पर चोट लग गई थी।
क्रिकेट डॉट कॉम एयू पर छपी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अनिवार्य कनकशन टेस्ट में पास हो गये हैं और अब वह रविवार को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर पहले मैच से बाहर रखा गया था।

स्मिथ को बाहर रखने का फैसला बिल्कुल सही
स्मिथ को टीम से बाहर रखने को लेकर हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छा फैसला था। सिर की चोटों के लिए गैर जरूरी जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। इससे हमारे सिलेक्शन पैनल को कुछ सरदर्द होगा। जब भी स्टीव स्मिथ टीम में वापसी करते हैं, यह शानदार अहसास होता है।'

एशेज में फी स्मिथ को लगी थी चोट
गौरतलब है कि पिछले साल जब ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड दौरे पर थी तब भी स्टीव स्मिथ के सिर पर जोफ्रा आर्चर की बाउंसर लगी थी और वो उस मैच की दूसरी पारी और सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो गये थे।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शुक्रवार को ग्रोइन पेन से जूझ रहे थे। वह फील्डिंग के दौरान फिसल गये थे, हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर तो पूरे किये लेकिन रविवार को उनके खेलने को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
