For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह के ट्वीट से मचा हड़कंप, कहा- जल्द करेंगे क्रिकेट पर खुलासा, बदल देगा देखने का नजरिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने शनिवार को एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही में आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लेने वाले हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि वह जल्द ही क्रिकेट से जुड़ी किसी बात का खुलासा करने वाले हैं जो कि दर्शकों के देखने का नजरिया तक बदल देगा। उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरु होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकि रह गया है, ऐसे में हरभजन सिंह का यह ट्वीट फैन्स के दिल में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

और पढ़ें: 8 छक्के, 6 चौके, 18 साल के युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में ठोंके 72 रन, 99 पर हुआ रन आउट

हरभजन सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं फैन्स भी भज्जी पा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए इसे फिक्सिंग, स्कैंडल से जोड़कर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार वो कौन सा बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

और पढ़ें: ENG vs AUS: सिर पर चोट लगने की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 295 का लक्ष्य

हरभजन सिंह ने कहा कि जल्द करेंगे बड़ा खुलासा

हरभजन सिंह ने कहा कि जल्द करेंगे बड़ा खुलासा

शनिवार को हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए जो ट्वीट किया उससे फैन्स के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गये हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कुछ अहम खुलासा करने की बात की है जिससे लोगों का क्रिकेट को देखने का नजरिया बदल जाने का दावा किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'आजकल क्रिकेट को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस बीच मुझे कुछ ऐसा पता चला है जो कि लोगों का क्रिकेट देखने का नजरिया हमेशा के लिये ही बदल देगा।' अपने इस ट्वीट के साथ हरभजन सिंह ने #CricketKaKhulasa हैशटैग यूज किया है।

फैन्स ने पूछा कहीं फिक्सिंग का तो मामला नहीं

फैन्स ने पूछा कहीं फिक्सिंग का तो मामला नहीं

गौरतलब है कि हरभजन सिंह के इस ट्वीट का संबंध किस चीज से है और आखिरकार वह कहना क्या चाहते हैं, इस बारे में तो वह खुद ही जानकारी दे सकते हैं लेकिन फैन्स को लग रहा कि उनका यह ट्वीट यूएई में होने वाले आईपीएल से ही संबंधित है।

इस बीच कुछ यूजर्स ने हरभजन से कुछ अच्छा खुलासा करने की बात कही है तो कुछ यूजर्स ने अटकलों से भरे सवाल का ट्वीट दागा है और पूछा है कि इनमें से तो कुछ नहीं है।

अचानक ही सीजन में न खेलने का लिया फैसला

अचानक ही सीजन में न खेलने का लिया फैसला

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन को यूएई की मेजबानी में आयोजित कराने का फैसला किया है जिसका पहला मुकाबला 19 सितंबर को अबु धाबी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस सीजन भाग नहीं लेने का फैसला करते हुुए नाम वापस ले लिया। वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं और इसी को लेकर उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2020 को छोड़ने का फैसला किया।

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 19:09 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+