For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs AUS: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ को खल रही इस बात की कमी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस समय इंग्लैंड में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। जहां इंग्लैंड की टीम ने पहले वेस्टइंडीज, आयरलैंड और फिर पाकिस्तान की मेजबानी की तो वहीं पर अगले महीने उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने रविवार को इंग्लैंड के लिये उड़ान भरी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से खतरे को देखते हुए 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कड़े प्रोटोकॉल के बीच खाली स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।

और पढ़ें: ENG vs PAK: मिस्बाह उल हक के सिर पर लटक रही तलवार, PCB छीन सकती मुख्य चयनकर्ता का पद

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज आईसीसी की वनडे सुपर सीरीज के तहत खेली जायेगी। कोरोना वायरस के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम देश से बाहर कोई सीरीज खेलने जा रही है। जहां 13 मार्च के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम न कोई मैच नहीं खेला है तो वहीं इंग्लैंड की टीम लगातार सीरीज खेलकर तैयार लग रही है।

और पढ़ें: सचिन-विराट का बैट बनाने वाले कारीगर की मदद के लिये सामने आये सोनू सूद, कहा- ढूंढो पता

क्रिकेट खेलने को बेताब हैं स्टीव स्मिथ

क्रिकेट खेलने को बेताब हैं स्टीव स्मिथ

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सीरीज के लिये रवाना होने से पहले बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज मं उन्हें सबसे ज्यादा किस बात की कमी खलेगी, हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह खेलने को बेताब हैं फिर चाहे माहौल कैसा भी हो।

उन्होंने कहा,'मुझे वहां बल्लेबाजी करना पसंद है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां मेरा मजाक उड़ाने और मुझे और अधिक प्रेरित करने के लिये कोई दर्शक नहीं होगा, फिर भी टीवी पर काफी प्रशंसकों की निगाहें लगी होंगी और वहां खेल में वापसी करना शानदार होगा।'

इंग्लैंड में खलेगी इस बात की कमी

इंग्लैंड में खलेगी इस बात की कमी

स्मिथ इस बात से भी दुखी थे कि स्टेडियम में इंग्लैंड के प्रशंसकों से भरे नहीं होंगे जिन्होंने बीते समय में उनका हमेशा मजाक उड़ाया था और गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे निलंबन के बाद कुछ ज्यादा ही।

गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने पिछले साल ही अपना बैन खत्म कर विश्व कप में वापसी की थी जहां पर इंग्लैंड के प्रशंसकों ने न सिर्फ विश्व कप के मैचों में बल्कि दोनों देशों के बीच खेली गई एशेज सीरीज में भी उनका मजाक उड़ाया था।

जानें कब से शुरू होगी द्विपक्षीय सीरीज

जानें कब से शुरू होगी द्विपक्षीय सीरीज

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में स्टीव स्मिथ पर 12 महीन का बैन लगा था जिसके बाद उन्होंने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए एशेज 2019 में 110 की औसत से 774 रन बनाये थे।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह सीरीज 4 सितंबर से शुरु होगी और आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जायेगा। इस दौरान 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जायेंगे।

Story first published: Monday, August 24, 2020, 16:39 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+