For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Eng vs AUS: सैम बिलिंग्स ने जड़ा ऐसा छक्का पार्किंग लॉट में जाकर गिरी गेंद, ढूंढते रहे मिशेल मार्श

नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मैनेचस्टर के मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वनडे सीरीज का पहला मैच काफी रोमांचक रहा, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवरों में 294 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 275 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड के लिये जॉनी बेयरस्टो और सैम बिलिंग्स ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को लगभग जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, हालांकि एडम जम्पा और जोश हेजलवुड की गेंदबाजी ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया और टीम को जीत दिलाने का काम किया। इस दौरान सैम बिलिंग्स ने 110 गेंदों में 118 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान मैदान पर काफी मजेदार वाक्या देखने को मिला।

और पढ़ें: IPL 2020: रहाणे, अश्विन-इशांत की फिटनेस से बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की चिंता, पोंटिग ढूंढ रहे समाधान

सैम बिलिंग्स ने अपनी पारी के दौरान 14 चौके और 2 छक्के लगाये। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का लगाया जो कि सीधे पार्किंग एरिया में जाकर गिरी। वहीं गेंद को ढूंढने के लिये ऑस्ट्रेलिया के लिये हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श को पार्किंग एरिया तक जाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट इतिहास में शायद ही पहली बार ऐसा हुआ जब गेंद को ढूंढने के लिये फील्डर को पार्किंग एरिया में जाना पड़ा।

वहीं सोशल मीडिया पर इस शॉट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इस सीरीज का आयोजन जैविक सुरक्षा वातावरण में किया जा रहा है और स्टेडियम में भी बिना दर्शकों के मैच का आयोजन किया जा रहा है।

और पढ़ें: शोएब अख्तर का दावा, कभी मेरी ही तरह गुस्सैल थे विराट कोहली, BCCI की बदौलत बने महान

आपको बता दें कि मिशेल मार्श ने काफी लंबे समय बाद के लिये ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 100 गेंद में 73 रनों की पारी खेली और ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर 126 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा मार्श ने गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में एक विकेट भी हासिल किया।

Story first published: Sunday, September 13, 2020, 1:04 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+