For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर का दावा, कभी मेरी ही तरह गुस्सैल थे विराट कोहली, BCCI की बदौलत बने महान

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और फैन्स के बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर आये दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात के चलते चर्चा में रहते हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों पर बेबाकी से अपनी राय देने के लिये भी काफी मशहूर हैं। इस बीच शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक बार फिर से तारीफ की है और साथ ही यह भी बताया है कि वह किस हद तक उनके शुरुआती दिनों की तरह ही हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 में खेलेंगे पाकिस्तान में जन्में यह 3 खिलाड़ी, जानें कौन सी टीम में है शामिल

शोएब अख्तर का मानना है कि करियर के शुरुआती दिनों में जिस तरह से वह बिगड़ैल रैवेये के खिलाड़ी थे ठीक उसी तरह विराट कोहली भी रहे, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट से उन्हें कभी वो समर्थन नहीं मिला जो बीसीसीआई ने कोहली को दिया। शोएब अख्तर ने कहा कि यही कारण है जिसकी बदौलत आज कोहली इतने महान खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: लॉकी फर्ग्यूसन ने बताया KKR में उन्हें किस बात का है इंतजार, कहा- बेताब हूं

10 साल पहले कोहली मेरी ही तरह बिगड़ैल थे

10 साल पहले कोहली मेरी ही तरह बिगड़ैल थे

अपने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि आज से करीब 10 साल पहले अगर आप कोहली को खेलते हुए देखेंगे तो आप समझ जायेंगे कि वो काफी हद तक मेरी ही तरह बिगड़ैल थे।

उन्होंने कहा, 'आज के समय में विराट कोहली (Virat Kohli) एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि साल 2010-11 के दौरान उन पर नजर डालें तो वह ऐसे बिल्कुल नहीं थे, वह मेरी ही तरह बिगड़ैल थे। उन्हें ब्रांड बनाने के पीछे कौन है? अगर आप करीब से देखेंगे तो पता चलेगा कि कोहली को भारतीय टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ ने काफी सपॉर्ट किया। इसके बाद कोहली को भी अपनी छवि और रिकॉर्ड का अहसास हुआ।'

अख्तर ने सचिन से की कोहली की तुलना

अख्तर ने सचिन से की कोहली की तुलना

इस वीडियो के दौरान शोएब अख्तर ने विराट कोहली की तुलना मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि वह इस दिग्गज खिलाड़ी के मुकाबले काफी आसान दौर से गुजर रहे हैं और उनके मुकाबले इनके लिये क्रिकेट आसान है।

उन्होंने कहा, 'अगर वह आसान दौर में क्रिकेट खेल रहे हैं तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। सचिन या वसीम, वकार या इंजमाम ने अधिक प्रतिस्पर्धी दौर में खेला। तो अगर कोहली रन बना रहे हैं तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।'

भारतीय टीम नहीं देती शिकायत का मौका

भारतीय टीम नहीं देती शिकायत का मौका

गौरतलब है कि इस दौरान इस दिग्गज गेंदबाज ने उस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें उन पर भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करने का आरोप लगाया जाता रहा है। इस बारे में बात करते हुए अख्तर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा भारतीय टीम की सिर्फ तारीफ करता हूं, जब वह कुछ गलत करती है तो मैं उसकी आलोचना भी करता हूं, लेकिन आपको यहां देखना होगा कि भारतीय गलती कितनी बार करती है। जाहिर है उसके पास दुनिया के दो बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा है, जिसका उन्हें फायदा मिलता है, अब जब कोई गलती ही नहीं करेगा तो उसकी तारीफ तो करनी ही चाहिये।

उन्होंने कहा, 'मैं भारत की भी आलोचना करता हूं। लेकिन विराट कोहली के अगर 12000 रन बना लिए हैं तो आप और क्या कह सकते हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे में दो (तीन) डबल सेंचुरी हैं तो आप क्या कहेंगे। अगर किसी को आप दुश्मन भी कहते हैं तो भी उसकी खूबियों की तारीफ की जानी चाहिए। कोहली अगर महान बल्लेबाज बन गए हैं तो आप और क्या कह सकते हैं। क्या मुझे यह कहना चाहिए कि वह एक बुरे इंसान हैं या वह एक अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।'

Story first published: Sunday, September 13, 2020, 1:44 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+