For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: लॉर्डस पर रूट के शतक ने भारत को बैकफुट पर धकेला, हासिल की 27 रन की बढ़त

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच काफी रोमांचक दौर से गुजर रहा है। जहां पर टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के 4 सेशन अपने नाम किये थे तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने पहले जेम्स एंडरसन के दम पर दूसरे दिन के दो सेशन में अपना दबदबा बनाया तो वहीं पर मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से कप्तान जो रूट के नाम रहा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपने करियर का 22वां और इस सीरीज का लगातार दूसरा शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को जल्दी ऑल आउट होने से बचाया बल्कि भारतीय टीम के मुकाबले पहली पारी में 27 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली।

और पढ़ें: IND vs ENG: किस खिलाड़ी से पूछकर विराट कोहली को लेना चाहिये DRS, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

भारतीय टीम ने पहली पारी में केएल राहुल (129) और रोहित शर्मा (83) की शानदार पारी के दम पर 364 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने महज 23 रन पर अपने दो विकेट खो दिये थे। हालांकि रॉरी बर्न्स (49) और जो रूट की पारी के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिये थे।

और पढ़ें: IND vs ENG: विराट सेना के साथ मैदान पर घुसा दर्शक, भारतीय टीम की जर्सी पहनकर दिया धोखा

इंग्लैंड के नाम रहे तीसरे दिन के पहले दो सेशन

इंग्लैंड के नाम रहे तीसरे दिन के पहले दो सेशन

जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इंग्लैंड की टीम 245 रन पीछे थी लेकिन कप्तान जो रूट ने जॉनी बेयरस्टो (57) के साथ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिये 121 रनों की साझेदारी की और बिना कोई विकेट खोये लंच तक का सफर तय किया। लंच के बाद जब भारतीय टीम लौटी तो मोहम्मद सिराज ने बेयरस्टो को कप्तान कोहली के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया।

तीसरे दिन लंच के बाद भारतीय टीम को भले ही पहली सफलता मिली लेकिन कप्तान जो रूट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा और जोस बटलर (23) के साथ पांचवे विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी करते हुए अपने करियर का 22वां शतक भी पूरा कर लिया। इसके साथ ही जो रूट ने टेस्ट करियर में अपने 9 हजार रन भी पूरे कर लिये और इंग्लैंड के लिये यह आंकड़ा हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये। जो रूट से पहले यह आंकड़ा सिर्फ एलिस्टर कुक ने ही पार किया था जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन हैं।

आखिरी सेशन में ईशांत शर्मा ने कराई वापसी

आखिरी सेशन में ईशांत शर्मा ने कराई वापसी

जैसे ही लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रही है, तभी ईशांत शर्मा ने जोस बटलर को बोल्ड कर भारतीय टीम को 5वीं सफलता दिलाई। बटलर के बाद मोइन अली (27) ने भी रूट के साथ 58 रनों की साझेदारी की और भारत की बढ़त को कम कर दिया। अब स्थिति ऐसी हो चुकी थी जिसमें लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम न सिर्फ भारत के दिये गये स्कोर को हासिल कर लेगी बल्कि अच्छी खासी बढ़त भी बना लेगी। लेकिन तभी ईशांत शर्मा ने एक ही ओवर में दो लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर भारतीय टीम की वापसी करा दी।

ईशांत शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ जाल बुनकर पहले मोइन अली को स्लिप पर कैच कराया तो वहीं अगली ही गेंद पर सैम करन को दूसरी स्लिप पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को 7वां झटका दिया।

नाबाद शतक लगाकर वापस लौटे जो रूट

नाबाद शतक लगाकर वापस लौटे जो रूट

जहां एक ओर से विकेट गिरती जा रही थी वहीं पर दूसरी ओर कप्तान जो रूट चट्टान की तरह खड़े होकर रन बनाये जा रहे थे। मोहम्मद सिराज ने ऑली रॉबिन्सन को एलबीडब्ल्यू किया तो रविंद्र जडेजा ने मार्क वुड को रन आउट कर इंग्लैंड को 9वां झटका दिया। आखिरी विकेट के लिये जेम्स एंडरसन और जो रूट के बीच 20 रन की साझेदारी हुई और जब लगा कि दिन का खेल खत्म होने के बाद भी इंग्लैडं की टीम ऑल आउट नहीं होगी तो मोहम्मद शमी ने तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर एंडरसन को बोल्ड मारकर इंग्लैंड को 391 रन के स्कोर पर समेट दिया। इसके साथ ही कप्तान जो रूट 180 रनों की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे जिसमें उन्होंने 18 चौके लगाये। भारत के लिये मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट तो वहीं पर ईशांत शर्मा ने 3 विकेट हासिल किया।

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 0:00 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+