ENG vs NZ: लॉर्डस में 200 बनाकर डेवॉन कॉन्वे ने रचा इतिहास, 378 पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 378 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि कीवी टीम के लिये अपना पहला ही मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (200) ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए दोहरा शतक लगाया तो वहीं पर हेनरी निकोल्स (61) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 178 रनों की साझेदारी की जिसके दम पर कीवी टीम इस स्कोर तक पहुंच सकी।

वहीं पर कीवी टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और इंग्लैंड के लिये डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन (4 विकेट) और मार्क वुड (3 विकेट) के सामने रन बनाने में नाकाम नजर आये। जेम्स एंडरसन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये जिसमें कप्तान केन विलियमसन का विकेट भी शामिल था।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत के लिये सिरदर्द बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, परेशान कर रही है यह कमी

इस दौरान न्यूजीलैंड के लिये डेब्यू कर रहे डेवॉन कॉन्वे ने अपनी 200 रनों की पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिये और लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कॉन्वे ने इस रिकॉर्ड के लिये केएस रंजीत सिंह जी के 125 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया जिन्होंने 1896 में इंग्लैंड के लिये डेब्यू करते हुए 154 रन बनाने का कारनामा किया था। इसके साथ ही वो लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं।

वहीं डेब्यू मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी कॉन्वे ने अपना नाम शुमार कर लिया है और छठे पायदान पर पहुंच गये हैं। इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के टिप फोस्टर का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 1903-04 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू पारी में 287 रन बनाने का कारनामा किया था। वहीं पर इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के जैक रुडोल्फ (नाबाद 222 रन बनाम बांग्लादेश 2003), वेस्टइंडीज के लॉरेंस रॉ (214 बनाम न्यूजीलैंड 1971-72), न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिंक्लेयर (214 बनाम वेस्टइंडीज 1990-00), श्रीलंका के ब्रैंडन कुरुपु (नाबाद 201 बनाम न्यूजीलैंड 1987) और डेवॉन कॉन्वे (200 बनाम इंग्लैंड 2021) का नाम शामिल है।

और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- घास भरी पिच के बावजूद जीतेगा भारत

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के लिये डेब्यू मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी कॉन्वे मैथ्यू सिंक्लेयर (214) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वह कीवी टीम के लिये डेब्यू पारी में दोहरा शतक पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 20:02 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+