For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: एजबास्टन टेस्ट में कीवी टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका, बैक इंजरी के चलते बाहर हुए वॉटलिंग

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित की जाने वाली टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथैंप्टन में खेला जाना है जहां पर भारत और न्यूजीलैंड की टीम का सामना खिताबी जीत के लिए होगा। भारत की टीम इस समय साउथैम्पटन में ही प्रैक्टिस कर रही है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया पहला मैच टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कीवी टीम आज से एजबेस्टन पर दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरी है।

कीवी टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच से एक दिन पहले कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन के चोटिल हो जाने के चलते टॉम लैथम इस मैच में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं, हालांकि मैच से कुछ देर पहले ही न्यूजीलैंड के खेमे से एक और बुरी खबर आई। टीम के नियमित बल्लेबाज और विकेटकीपर डीजे वॉटलिंग पीठ की चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं।

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में हार से खत्म हो जायेगी भारत की बादशाहत, जानें दांव पर लगा है क्या कुछ

वहीं पर कीवी टीम ने उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को शामिल किया है। वहीं पर केन विलियमसन की जगह विल यंग ने ली जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। वह अपने टेस्ट करियर का तीसरा ही मैच खेल रहे हैं।

इसके अलावा कीवी टीम ने काइल जैमिसन को भी आराम देने का फैसला किया और उनकी जगह पर एजाज पटेल को मौका दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने टिम साउदी को आराम देते हुए इस मैच में ट्रेंट बोल्ट को खिलाने का काम किया है वहीं पर डायरील में चील को एक बार फिर से ग्रैंडहोम की जगह शामिल किया गया है।

और पढ़ें: जानें क्यों WTC फाइनल में अश्विन बनेंगे भारतीय टीम का सबसे बड़ा हथियार, देखें बड़ा रिकॉर्ड

वहीं पर इंग्लैंड की टीम की बात करें तो उन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है और सस्पेंशन की वजह से बाहर गए ऑली रॉबिंसन की जगह डेनियल लॉरेंस को टीम में जगह दी है। गौरतलब है कि लॉरेंस घरेलू स्तर पर ससैक्स के लिए खेलते हैं और इंग्लैंड के लिए अपना सातवां मैच खेल रहे हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर टीम के बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करने का काम करेंगे।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, डैरिल मिचेल, नील वैग्नर, मैट हेनरी, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड प्लेइंग 11: रॉरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ले, जैक क्राउली, जो रूट (कप्तान), ऑली पॉप, डैनियनल लॉरेंस, जेम्स ब्रेसी, ऑली स्टोन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Story first published: Thursday, June 10, 2021, 15:55 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+