ENG vs NZ: एजबास्टन में कीवी गेंदबाजों ने बरपाया कहर, जीत की कगार पर न्यूजीलैंड

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन में खेल रही है। जहां पर कीवी टीम मैच के चौथे दिन ही बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल कर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम करेगी, जो कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले काफी आत्म-विश्वास बढ़ाने का काम करेगा।

एजबास्टन के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बनाने का काम किया जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 383 रनों का स्कोर खड़ा किया और 85 रनों की बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और कीवी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गये।

और पढ़ें: ENG vs NZ: फिर से ताश के पत्तों की तरह बिखरी कीवी बल्लेबाजी, 96 रन में खो दिये 7 विकेट

पहली पारी में इंग्लैंड के लिये 81 रनों की पारी खेलने वाले रॉरी बर्न्स दूसरी पारी में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे। दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर मैट हेनरी ने बर्न्स को लॉथम के हाथों कैच कराने का काम किया। वहीं 5वें ओवर में डॉमनिक सिब्ले भी 8 रन बनाकर हेनरी का दूसरा शिकार बने। 30 रन के स्कोर पर हेनरी ने जैक क्राउली को भी एलबीडब्लयू कर तीसरा झटका दिया।

जो रूट (11) और ऑली पॉप (23) ने 28 रनों की साझेदारी ही की थी कि नील वैग्नर ने एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं पहली पारी में 82 रन बनाने वाले डैनियल लॉरेंस को नील वैग्नर ने अगले ओवर में बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एजाज पटेल ने जेम्स ब्रेसी (8) और जो रूट (11) का विकेट लेकर न्यूजीलैंड को जीत के और करीब ला दिया।

और पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना पड़ सकता है भारी, खिलाड़ियों पर बैन लगाने की हो रही तैयारी

यहां से मार्क वुड (29) और ऑली स्टोन (नाबाद 15) ने 44 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को बढ़त दिलाने का काम किया। हालांकि वैग्नर ने मार्क वुड का विकेट लेकर एक बार फिर से न्यूजीलैंड की वापसी कराने का काम किया। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट लेकर इंग्लैंड का नौवा झटका दिया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 122 रन बना लिये हैं और दूसरी पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में इंग्लैंड के पास सिर्फ एक विकेट बाकी रह गया है और चौथे दिन बहुत ज्यादा स्कोर बनता नजर नहीं आ रहा है। जिसे देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+