For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट की कप्तानी से दुखी हुए शेन वॉर्न, एप्रोच को लेकर जमकर लताड़ा

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच रविवार को लॉर्डस के मैदान पर ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। अब सीरीज का दूसरा मैच 10 जून से एजबास्टन के मैदान पर खेला जायेगा जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी। लॉर्डस पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने पहली पारी में 103 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम के सामने चौथी पारी में 273 रनों का लक्ष्य रखा। उल्लेखनीय है कि जब कीवी टीम ने इंग्लैंड को यह टारगेट दिया उस समय 75 ओवर्स का खेल बाकी था हालांकि कीवी टीम ने 70 ओवर्स खेलकर दूसरी पारी में सिर्फ 170 रन बनाये और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

भले ही इंग्लैंड की टीम इस मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की एप्रोच पसंद नहीं आई है और उन्होंने मैच के आखिरी दिन जिस तरह से जो रूट की कप्तानी और इंग्लैंड के खेलने के तरीके पर सवाल उठाया। शेन वॉर्न ने इंग्लैंड टीम को लताड़ते हुए कहा कि उन्हें आखिरी दिन जीत के लिय 4 से भी रनरेट से स्कोर करना था, लेकिन जिस तरह से वो खेले उसे देखकर एक बार भी नहीं लगा कि वो मैच को जीतने के लिये उतरे हैं।

और पढ़ें: अश्विन ने ऑली रॉबिन्सन के सस्पेंशन को बताया दुखद, भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

शेन वॉर्न का मानना है कि इंग्लैंड की टीम ने डिफेंसिव एप्रोच दिखाई और आखिरी दिन सिर्फ मैच को ड्रॉ कराना चाहती थी। वॉर्न ने अपने ट्विटर पर इस बारे में लिखते हुए इसे निराशाजनक बताया।

उन्होंने लिखा, 'लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की नकारात्मक एप्रोच देखकर काफी निराशा हुई। मैच के आखिरी दिन एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि जो रूट की टीम टारगेट का पीछा करने उतरी है। आखिरी दिन जिस तरह से लक्ष्य का पीछा किया जाता है वैसा न कर के इंग्लैंड की टीम ने जीत का बड़ा मौका गंवा दिया। यह टेस्ट मैच खेलने वालों से ज्यादा देखने वालों के लिये निराशाजनक रहा।'

और पढ़ें: लॉर्ड्स मे ड्रीम डेब्यू करने वाला खिलाड़ी हुआ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड, 8 साल पुराना ट्वीट बना मुसीबत

गौरतलब है कि कीवी टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में इंग्लैंड की टीम 275 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच का तीसरा दिन बारिश के चलते धुल गया था जिसके बाद कीवी टीम ने चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 169 रन बनाने का काम किया और पारी घोषित कर दी।

इस तरह से इंग्लैंड के सामने जीत के लिये 75 ओवर्स में जीत के लिये 273 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 70 ओवर्स में सिर्फ 170 रन बनाने का काम किया और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं शेन वॉर्न से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इंग्लैंड की एप्रोच को गलत बताया था।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+