ENG vs NZ: टिम साउथी ने लगाया विकेटों का छक्का, 275 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें डेब्यू करते हुए डेवॉन कॉन्वे ने दोहरा शतक लगाया तो वहीं पर हेनरी निकोल्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड के लिये ऑली रॉबिन्सन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट तो मार्क वुड ने 3 विकेट हासिल किया।

वहीं जवाब में इंग्लैंड की टीम ने खराब शुरुआत की और महज 18 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो दिये। इसके बाद सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स ने कप्तान जो रूट (42) ने पारी संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 93 रनों की साझेदारी की। उल्लेखनीय है कि टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया और एक भी ओवर का खेल नहीं हो सका।

और पढ़ें: ICC ने T20 विश्व कप को भारत से बाहर कराने का बनाया मन, शेड्यूल में भी हो सकता है बदलाव

वहीं चौथे दिन का खेल शुरू होते ही काइल जैमिसन ने जो रूट का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। वहीं रॉरी बर्न्स ने पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा लेकिन टिम साउथी ने दूसरे छोर से विकेट निकालना जारी रखा। रॉरी बर्न्स ने इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया और 132 रनों की पारी खेली।

वहीं अपना डेब्यू मैच खेल रहे ऑली रॉबिन्सन ने भी शानदार पारी खेलते हुए 42 रन बनाये और बर्न्स के साथ छठे विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ। इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ले, लॉरेंस, जेम्स ब्रेसी और मार्क वुड खाता खोल पाने में भी नाकाम रहे तो वहीं पर जैक क्राउली (2), स्टुअर्ट ब्रॉड (10) और जेम्स एंडरसन (8) 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले सबा करीम ने किया कीवी टीम की कमजोरी का खुलासा, बताया- कैसे भारत को होगा फायदा

न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी ने 43 रन देकर 6 विकेट हासिल किये तो वहीं पर काइल जैमिसन ने 85 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। नील वैग्नर ने भी एक विकेट लेने का काम किया। साउथी के 6 विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड की टीम ने 103 रनों की बढ़त हासिल की।

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 22:41 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+