Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ने T20 विश्व कप को भारत से बाहर कराने का बनाया मन, शेड्यूल में भी हो सकता है बदलाव

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में इस साल अक्टूबर-नवंबर की विंडो के दौरान आयोजित कराये जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का यूएई में शिफ्ट होना लगभग तय नजर आ रहा है। अंदरूनी खबरों के अनुसार आईसीसी ने भारत में कोरोना वायरस की नाजुक हालत को देखते हुए यूएई और ओमान को टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिये हरी झंडी दे दी है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने पहले ही यूएई को टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिये पहला विकल्प बनाया हुआ था जिसमें बाद में ओमान की राजधानी मस्कट को भी जोड़ा गया।

इतना ही नहीं 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के शेड्यूल में भी बदलाव किया जा सकता है जिसके तहत अब टी20 विश्व कप का आगाज अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होता नजर आयेगा। रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी टी20 विश्व कप के सभी 42 मैच अबुधाबी, दुबई, शारजाह और मस्कट में आयोजित कराये जायेंगे।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले सबा करीम ने किया कीवी टीम की कमजोरी का खुलासा, बताया- कैसे भारत को होगा फायदा

आईसीसी टी20 विश्व कप के आयोजन से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से नाम न बताने की शर्त पर कहा,' जी हां बीसीसीआई ने आईसीसी के साथ हुई बोर्ड मीटिंग में आधिकारिक रूप से इस पर फैसला लेने के लिये 4 हफ्तों का समय मांगा है, लेकिन आंतरिक रूप से बोर्ड को टूर्नामेंट को यूएई और ओमान की संयुक्त मेजबानी में कराने से कोई ऐतराज नहीं है और उन्होंने इसके लिये तैयारियों का भी आदेश दे दिया है।'

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मस्कट को खासतौर से टी20 विश्व कप के शुरुआती मैचों के लिये चुना गया है ताकि आईपीएल के 31 मैचों के आयोजन के बाद यूएई को मैदान तैयार करने के लिये कम से कम 3 हफ्ते का समय मिल जाये।

उन्होंने कहा,'अगर आईपीएल 10 अक्टूबर तक समाप्त हो जाते हैं तो यूएई मे टी20 विश्व कप के मैच नवंबर के पहले हफ्ते से कराये जा सकते हैं, जिससे बोर्ड को मैदान तैयार करने के लिये 3 हफ्ते का समय मिल जायेगा। इस बीच टूर्नामेंट का पहला हफ्ता ओमान में आयोजित किया जा सकता है।'

और पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटर्स ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से किया इंकार, खतरे में पड़ा इंग्लैंड का दौरा

गौरतलब है कि शनिवार को भारतीय फैन्स को उस वक्त झटका लगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने दावा किया कि आईसीसी ने टी20 विश्व कप को भारत से शिफ्ट कर दिया है और इसका आयोजन यूएई में ही कराया जायेगा। बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा कि भारत में इस समय हर रोज 1 लाख 20 हजार नये कोरोना के मरीज आ रहे हैं जो कि अप्रैल में शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान संक्रमित होने वाले मरीजों का एक तिहाई हिस्सा है, जिसके बाद बीसीसीआई इसका आयोजन कराने के लिये हामी तो भर सकता है लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि अक्टूबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान तीसरी लहर न आ जाये।

उन्होंने आगे कहा कि हर कोई यह जानता है कि मानसून इकलौता कारण नहीं है जिसकी वजह से आईपीएल यूएई में कराया जा रहा है, हम सभी जानते हैं कि 2500 करोड़ रुपये दांव पर हैं और कोरोना को देखते हुए ही इसे यूएई में कराया जा रहा है, ऐसे में आप आईपीएल का आयोजन वहां करने के तुरंत बाद टी20 विश्व कप की मेजबानी कैसे कर सकते हो। तैयारियों में समय लगता है, आप 10 दिन में इसे नहीं तैयार कर सकते।

Story first published: Saturday, June 5, 2021, 21:59 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+