2017 चैंपियंस ट्रॉफी में सस्ते टिकट पाने के लिए आईसीसी लाया है सुनहरा मौका, टिकट बैलट की शुरुआत
लंदन। आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज चैपियंस ट्रॉफी के लिए टिकट बैलट की घोषणा की है। 2017 में 1 से 18 जून तक यह टूर्नामेंट खेला जाना है।
आज रात 10 बजे के बाद से क्रिकेट फैन्स के लिए चैंपियंस ट्राफी के 15 मुकाबलों के लिए अप्लाई करने का सुनहरा अवसर है। बच्चों के लिए मैच टिकट की कीमत 5 यूरो और वयस्कों के लिए 20 यूरो प्रति मैच होगी।
पढ़ें: सुशील कुमार ने साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को दी यह अहम सलाह, दिल्ली सरकार के समारोह में हुए थे शरीक
यह कर सकते हैं आवेदन
यह बैलट आगामी 30 दिनों तक आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.icc-cricket.com/tickets) पर खुला रहेगा। क्रिकेट प्रशंसक इसमें अपने मनमुताबिक मैचों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इंग्लैण्ड के क्रिकेट कप्तान इयॉन मॉर्गन ने इस मौके पर कहा कि,'मैं अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर काफी उत्सहित हूं।'
उन्होंने कहा कि वह दर्शकों के जबरदस्त समर्थन को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप 8 क्रिकेट टीमों का खेलना वाकई एक रोचक होता है। हम हर एक मैच को जीतने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
पढ़ें : योगेश्वर दत्त ने दिखाई इंसानियत, बोले सिल्वर मेडल बेसिक कुदुखोव के परिजनों के पास ही रहने दें
इस मौके पर आईसीसी के चीफ एग्जिक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने कहा,'आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एक ऐसा इवेंट है जहां टॉप रैंकिंग वाली क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं। हमने दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कम से कम कीमत पर क्रिकेट मैच की टिकटों के दाम रखे हैं और इसके लिए एक बैलेट प्रक्रिया की आज शुरुआत की है।'
उन्होंने कहा कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट सिर्फ बेहतरीन क्रिकेट ही नहीं बल्कि दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया की वजह से भी हिट रहा था। क्रिकेट मैच के टिकट मुहैया कराने के लिए इवेंट से 9 महीने पूर्व ही शुरुआत कर दी गई है। इसके साथा ही बैलेट के ज़रिए एक महीने एडवांस में ही दर्शक अपने मनमुताबिक टूर्नामेंट के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।
यह होगी पूरी प्रक्रिया
इस एक महीने के एप्लीकेशन पीरियड की समाप्ति पर लोगों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सीटें देने के लिए टिकटमास्टर एक बैलेट ड्रॉ निकालेगा। इसमें सभी आवेदकों को अक्टूबर की शुरुआत तक नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।
इसमें जिन आवेदकों का नाम चयनित होगा वे आवेदन प्रक्रिया के तहत टिकट खरीद सकेंगे। इसमें पैसे की कटौती उसी अकाउंट से होगी जिस अकाउंट का जिक्र आवेदक अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के दौरान करेंगे।
पढ़ें : कई बार कॉल के बावजूद नहीं मिली एंबुलेंस तो बेटों ने 12 किमी तक मोटरसाइकिल पर ढोई मां की लाश
बैलट प्रक्रिया में चयन की संभावना को बढ़ाने के लिए पॉवरप्ले फीचर भी जोड़ा जा रहा है। इसके एक्टिवेट होने पर स्वत: ही सस्ते से सस्ता मैच टिकट मिल जाएगा।
अधिकतम मिल सकेंगे इतने टिकट
इसके बाद बचने वाले मैच टिकेट्स को जनरल सेल के जरिए बेचा जाएगा। यह सेल अक्टूबर के अंत में शुरू होगी। 1 से 30 सितम्बर 2016 तक क्रिकेट फैन्स के पास सभी 15 मुकाबलों के लिए आवेदन करने की छूट है। एक आवेदक को प्रत्येक मैच के हिसाब से अधिकतम 4 से 10 टिकट ही मिल सकेंगे।
यूनाइटेड किंगडम में होने वाली आगामी 2017 चैंपियंस क्रिकेट ट्रॉफी सीरीज 1 से 18 जून 2017 तक तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगी।
ओवल में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 1 जून को खेला जाएगा। इसके साथ ही 18 जून को समापन मैच भी यहीं खेला जाएगा। कार्डिफ वेल्स स्टेडियन 4 मुकाबलों को होस्ट करेगा। इनमें 14 जून को होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भी शामिल है। जबकि एड्गबैस्टन में चार मैच होंगे जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैण्ड के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही दूसरा सेमीफाइनल भी यहीं होगा।
Read in Telugu: ఛాంపియన్స్ ట్రోఫీ: టికెట్ బ్యాలెట్ ఓపెన్, జూన్ 4న భారత్ Vs ప
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

