ENG vs PAK,1st Test: बाबर-मशूद की पारी से संभला पाकिस्तान, बड़े स्कोर की ओर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड की मेजबानी में वेस्टइंडीज से सीरीज जीतने के बाद जो रूट की कप्तानी वाली टीम अब पाकिस्तान के साथ भिड़ने को तैयार है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आज (5 अगस्त) से शुरु हुए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान अजहर अली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि पाकिस्तान टीम का यह फैसला फिलहाल उनके हक में साबित नहीं हुआ है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज आबिद अजहर महज 16 रन ही बना पाये थे कि उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड मारकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।
और पढ़ें: बेरुत धमाके से सहमा खेल जगत, कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक
वहींं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान अजहर अली भी कुछ खास नहीं कर सके और महज 1 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW होकर वापस पवेलियन लौट गये। फिलहाल मैदान पर सलामी बल्लेबाज शान मसूद और बाबर आजम टिके हुए हैं। चायकाल तक पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट खोकर अपने 121 रन पूरे कर लिये थे। हालांकि बारिश ने खेल को काफी समय तक के लिये रोक दिया। दोबारा खेल शुरु होने पर जहां मसूद सिर्फ एक रन का इजाफा कर पाये तो वहीं पर बाबर आजम 69 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के लिये बाबर आजम ने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर लिया है और इस दौरान 11 चौके लगा चुके हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज शान मशूद भी अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिये अब तक 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करते हुए साफ किया कि बेन स्टोक्स चोट के चलते इस मैच में पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'बेन शत प्रतिशत फिट नहीं है और हम जोखिम नहीं उठाना चाहते लेकिन उसके रन बहुमूल्य हैं।'
और पढ़ें: IPL से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया- एक कप्तान के लिये क्या है सबसे मुश्किल काम
फरवरी के बाद पहला टेस्ट खेल रही पाकिस्तान की टीम ने तीन गेंदबाजों के अलावा यासिर शाह और आलराउंडर शादाब खान के रूप में दो लेग स्पिनरों को उतारा है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: रॉरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ली, जो रूट, बेन स्टोक्स,ऑली पोप, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद, आबिद अली,अजहर अली, बाबर आजम, असद शफीक, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
