For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: शान मसूद ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, शतक लगा रचा इतिहास

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोरोना वायरस महामारी के दौरान टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत अच्छी करते हुए पाकिस्तान के 2 विकेट महज 43 रन के अंदर गिरा दिये। हालांकि यहां से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद और बाबर आजम ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की।

और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कौन हैं पाकिस्तान के लिये अगले वकार-वसीम

जहां बाबर आजम ने अपने करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया वहीं पर सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने अपने करियर का चौथा शतक पूरा किया। इस दौरान शान मसूद ने इंग्लैंड की सरजमीं पर खास उपलब्धि हासिल करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये।

और पढ़ें: ENG vs PAK: बाबर को तकनीक पर काम करने की जरूरत, जानें ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

24 साल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनें मसूद

24 साल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनें मसूद

पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना शतक पूरा करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम की। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर पिछले 24 सालों में 200 गेंदों का सामना करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गये हैं। शान मसूद से पहले पाकिस्तान के सईद अनवर ने इंग्लैंड दौरे पर 264 गेंदों का सामना करते हुए 176 रनों की शानदार पारी खेली थी। शान मसूद इंग्लैंड में 200 से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले छठे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज बन गये हैं।

मसूद ने जमाया करियर का चौथा शतक

मसूद ने जमाया करियर का चौथा शतक

शान मसूद ने पाकिस्तान के लिये बेहद शानदार तरीके से पारी को संभालने का काम करते हुए अपने करियर का चौथा शतक लगाया। 102 ओवर की समाप्ति पर वह 302 गेंदों का सामना करके 131 रन बना चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाने का काम किया है। इतना ही नहीं मसूद पाकिस्तान के लिये 24 साल बाद इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बने हैं।

पाकिस्तान के लिये आखिरी बार सईद अनवर ने 1996 में ओवल के मैदान पर 176 रनों की पारी खेली थी। वहीं बतौर ओपनर उनसे पहले आमिर सोहेल ने 1992 में 205, मुद्दसर नजर ने 1987 में 124 और मोहसिन खान ने 1982 में 200 रनों की पारी खेली थी।

ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी ओपनर बनें

ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी ओपनर बनें

पाकिस्तान के लिये शान मसूद ने लगातार तीन पारियों में तीसरा शतक जड़ने का काम किया है। शान मसूद ने अपना शतक पूरा करने के लिये 251 गेंदों का सामना किया। इतना ही नहीं शान मसूद पाकिस्तान के लिये बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार तीन पारियों में 3 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले मसूद ने श्रीलंका के खिलाफ 135 और बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 100 रन बनाए थे। मसूद से पहले सिर्फ मुदद्सर नजर ही ऐसे सलामी बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिये 3 पारियों में 3 शतक जमाने का काम किया है।

लगातार 3 शतक लगाने वाले छठे पाकिस्तानी बनें मसूद

लगातार 3 शतक लगाने वाले छठे पाकिस्तानी बनें मसूद

वहीं अपने शतक के साथ शान मसूद छठे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गये हैं जिसने टेस्ट मैच की लगातार 3 पारियों में 3 शतक लगाने का कारनामा किया है। पाकिस्तान के लिये सबसे पहले यह कारनामा जहीर अब्बास ने (1982-83) किया था, उनके बाद मुदद्सर नजर (1983), मोहम्मद युसूफ (2006), यूनिस खान (2014) और मिस्बाह उल हक (2014) कर चुके हैं।

Story first published: Friday, August 7, 2020, 16:10 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+