For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कौन हैं पाकिस्तान के लिये अगले वकार-वसीम

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा से तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस खेल को एक से एक बेहतरीन गेंदबाज देने का काम किया है। 80-90 के दशक में पाकिस्तान ने विश्व क्रिकेट को कई खतरनाक गेंदबाज दिये जिसमें वसीम अकरम, वकार यूनिस, इमरान खान और शोएब अख्तर का नाम शामिल है। मौजूदा समय में भले ही पाकिस्तान के बल्लेबाज खुद को साबित कर पाने में नाकाम रहे हों लेकिन शानदार गेंदबाजों को विश्व क्रिकेट में देने का काम पाकिस्तान बखूबी कर रहा है।

और पढ़ें: राहुल द्रविड़ के चलते सचिन तेंदुलकर बने महान, रमीज राजा ने गिनाये कारण

फिलहाल पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट और टी20 सीरीज खेलने पहुंची है, जहां पर मैनचेस्टर में दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान के उन 2 गेंदबाजों का नाम बताया है जो टीम में वो भूमिका निभा सकते हैं जो कभी वकार यूनिस और वसीम अकरम निभाया करते थे।

और पढ़ें: आखिरकार टूट गया VIVO और IPL का करार, आपसी सहमति से लिया फैसला

पाकिस्तान के लिये नये वकार-वसीम साबित होंगे यह गेंदबाज

पाकिस्तान के लिये नये वकार-वसीम साबित होंगे यह गेंदबाज

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम पहले मैच में 2 स्पिनर के साथ मैदान पर खेलने उतरी है। इसको लेकर माइकल वॉन क्रिकबज से बात करते हुए नजर आये जहां पर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो टीम के अगले वकार यूनिस और वसीम अकरम साबित हो सकते है।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,'मैं समझता हूं कि मिस्बाह इंग्लैंड के खिलाफ दो स्पिनरों के साथ क्यों खेलना चाहते हैं। जिस भी तरीके से ये चलता है लेकिन उनके पास अभी भी मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी हैं। वे बेहद उच्चकोटी के गेंदबाज हैं। विशेष रूप से वो युवा जोड़ी, हम शायद 5 साल के समय में नए वसीम और वकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें वे एक साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।'

लकी हूं जो देखा नसीम का डेब्यू

लकी हूं जो देखा नसीम का डेब्यू

माइकल वॉन ने आगे बात करते हुए कहा कि वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं जो नसीम शाह जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी का डेब्यू देख सके।

उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि नसीम शाह को अपना डेब्यू करते हुए देखा और वो उच्च श्रेणी में हैं। उन्हें एक शानदार एक्शन मिला है। शाहीन अफरीदी बेहतर से और बेहतर होते जा रहे हैं। ड्यूक गेंद के साथ मोहम्मद अब्बास इसे ट्रांसफर करने और बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। जो वास्तव में उनकी जरूरत है।'

मिस्बाह ने बताया कैसे की नसीम की खोज

मिस्बाह ने बताया कैसे की नसीम की खोज

वहीं नसीम शाह को लेकर पाकिस्तान के कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आये और बताया कि कैसे उन्होंने इस गेंदबाज की खोज की।

उन्होंने कहा,'वकार यूनिस और मैंने बस उन्हें (नसीम) को गद्दाफी स्टेडियम में देखा और वो एक पूर्ण गेंदबाज की तरह दिखे। हमने फैसला किया है कि भले ही वो प्रथम श्रेणी नहीं खेले लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। जब वो वहां पर पहुंचे तो उन्होने चार मैच खेले और 17 विकेट हासिल किए। हम क्षमता को देख सकते हैं, लेकिन हमें इंटरनेशनल क्रिकेट में ये सबूत मिले। उन्हें पहले से ही हैट्रिक और फाइव विकेट हॉल मिल चुका है। वो एक हैं अपने दम पर टेस्ट मैच जीता सकते हैं।'

Story first published: Friday, August 7, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+