For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: हेंडिग्ले में जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में की वापसी, पाकिस्तान को 45 रन से हराया

ENG vs PAK
Photo Credit: ICC/Twitter
Pak vs Eng, 2nd T20I Match Highlights: Eng beat Pak by 45 runs and level series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम का संघर्ष लगातार जारी है। रॉयल लंदन वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया था, हालांकि हेडिंग्ले में खेले गये दूसरे मैच में उसे एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम ने नॉटिंघम में खेले गये पहले मैच में 31 रनों की जीत हासिल की थी लेकिन लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने 45 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

पाकिस्तान की टीम ने सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत करते हुए इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (10) और डेविड मलान (1) को 18 रन के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया। यहां पर इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (59) ने मोइन अली (36) के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 67 रनों की साझेदारी की। मोइन अली ने इंग्लैंड के लिये 16 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे भारतीय टीम के अगले हेड कोच, अजीत आगरकर ने दिया बड़ा बयान

बटलर ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ भी पारी को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिये 52 रनों की साझेदारी की। इस दौरान बटलर ने 39 गेंदों में 7 चौके 2 छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेली तो वहीं पर लिविंगस्टोन ने 23 गेंद में 2 चौके 3 छक्के की मदद से 38 रनों का योगदान दिया। लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद इंग्लिश टीम संभल नहीं सकी और 19.5 ओवर्स में 200 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हसनैन ने सबसे महंगे और सबसे कामयाब गेंदबाज बने जिन्होंने 4 ओवर्स में 51 रन देकर 3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर हैरिस राउफ ने भी 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इमाद वसीम ने 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर शादाब खान और शाहीन अफरीदी के खाते में 1-1 विकेट आये।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो मे 10 हजारी बनें शिखर धवन, अर्धशतक ठोंक की जबरदस्त वापसी

201 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान (37) और बाबर आजम (22) ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 50 रनों की साझेदारी की लेकिन जैसे ही एक बार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ पूरी टीम लड़खड़ा गई। पाकिस्तान के लिये शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाये।

वहीं पर इंग्लैंड के लिये शाकिब महमूद ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, तो मोइन अली ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाये। आदिल राशिद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इसके चलते इंग्लैंड की टीम ने आसानी से 45 रनों की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की है।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 23:49 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+