For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK,2nd Test: रिजवान के अर्धशतक ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, खराब रोशनी से रुका मैच

ENG vs PAK, 2nd Test, Day 2 Highlights : Mohammad Rizwan's 60 leads Pak on Top | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथैम्पटन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम के पास जहां 10 साल बाद इस मैच को जीतकर टेस्ट सरीज जीतने का मौका है तो वहीं पाकिस्तान के पास वापसी करने का मौका है। हालांकि इस टेस्ट मैच के पहले दो दिन बारिश की वजह से खराब हो गये हैं तो वहीं पाकिस्तान की टीम के लिये यह जीवनदान बन गया है। 2 दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने 86 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिये हैं।

पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 60 रनों की पारी खेलकर टीम की इज्जत बचा ली। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। हालांकि दूसरे दिन के खेल को खराब रोशनी के चलते रोकना पड़ गया।

और पढ़ें: PCB ने मोहम्मद यूसुफ-अब्दुल रज्जाक को दिया पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन का जिम्मा

पाकिस्तान के लिये मोहम्मद रिजवान ने 116 गेंद खेलकर 60 रन बना लिये हैं इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाये हैं वहीं नसीम शाह एक रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथैम्पटन के खिलाफ दूसरे मैच में खराब रोशनी के चलते टीम को जल्दी लंच ब्रेक और चाय काल लेना पड़ा। आखिरी सत्र में इंग्लैंड की टीम महज नौ गेंदें ही फेंक सकी। इंग्लैंड के लिए जिम्मी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सैम करन और क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला।

पाकिस्तान के लिये दूसरे दिन बाबर आजम (47) अपना अर्धशतक नहीं बना सके और स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। उनके आउट होने के बाद ऐसा लगा कि शायद पाकिस्तान की पारी 200 रन भी नहीं पहुंच पायेगी।

बाबर आजम का जब विकेट गिरा तो पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 158 रन था और उसने महज 18 रन के अंदर अपने 2 विकेट और खो दिये। यासिर शाह (पांच) को जिम्मी एंडरसन ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों लपकवाया।

और पढ़ें: जेम्स एंडरसन पर सवाल उठाने वालों को सैम करन ने लताड़ा, जानें क्या कहा

शाहीन शाह अफरीदी (0) खाता खोले बिना ही डोम सिबले के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। मोहम्मद अब्बास (दो) ब्रॉड का तीसरा शिकार बने। इससे पहले बारिश से पड़े खलल के बीच पाकिस्तान ने लंच तक कोई विकेट गंवाए बिना 29 रन जोड़ लिए थे।बारिश के कारण खेल 90 मिनट देर से शुरू हुआ।

पाकिस्तान ने गुरुवार के स्कोर पांच विकेट पर 126 रन से आगे खेलना शुरू किया था। तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान 1.0 से पीछे है। इंग्लैंड इस मैच के जरिए दस साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है।

Story first published: Saturday, August 15, 2020, 7:15 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+