जेम्स एंडरसन पर सवाल उठाने वालों को सैम करन ने लताड़ा, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरैन ने टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जमकर तारीफ की और इस गेंदबाज पर सवाल उठाने वाले लोगों को लताड़ने का काम किया है। जेम्स एंडरसन अपने टेस्ट करियर में 600 विकेट लेने के बेहद करीब हैं, वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अब तक 593 विकेट हासिल कर चुके हैं। वह 600 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनने वाले हैं।
इंग्लैंड के लिये अपने करियर का 155वां टेस्ट मैच खेलने वाले जेम्स एंडरसन इस उपलब्धि से महज 7 विकेट दूर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज शान मसूद, कप्तान अजहर अली और यासिर शाह को आउट कर टेस्ट में 593 विकेट पूरे लिये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 के टाइटल स्पॉन्सरशिप की रेस में शामिल हुई TATA, इन दो कंपनियों ने जमा की बोली
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच में वह सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर पाये थे जिसके बाद उनके संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।
इन खबरों को बकवास बताते हुए सैम कुरैन ने कहा, 'उन्होंने सबको गलत साबित किया और वो इसी मैच में 600 टेस्ट विकेट के आंकड़े को छू सकते हैं। जब लोग ऐसी बातें कर रहे थे तो मैं काफी हैरान था। उनके विकेट और आंकड़े गवाही देते हैं कि वो कितने शानदार क्रिकेटर हैं। वो साफतौर से इंग्लैंड के बेस्ट और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वो एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। उनसे सीखना और कोशिश करना काफी शानदार है। कौन जानता है शायद वो 600 (विकेट) का आंकड़ा इसी मैच में छू लें।'
और पढ़ें: एमसीए ने सुनील गावस्कर के डेब्यू की 50वीं सालगिरह पर की खास तैयारी, सम्मान में करेगी बड़ा काम
गौरतलब है कि बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में सैम कुरेन ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 60 रन बनाने वाले आबिद अली को उन्होंने वापस पवेलियन भेजा। मैच का दूसरा दिन खराब रोशनी के चलते बंद करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम 9 विकेट खोकर 223 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड के लिये एंडरसन - स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट जबकि सैम कुरेन और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
