For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: बेन स्टोक्स के बिना इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ी, पाकिस्तान के पास वापसी का मौका

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में पिछले महीने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है। इंग्लैंड की टीम ने पहले वेस्टइंडीज और फिर पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज खेला। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 2-1 से सीरीज जीतने का काम किया तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गये पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गुरुवार से इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें साउथैम्पटन के मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी।

और पढ़ें: IPL 2020 के लिये एक्सट्रा नेट बॉलर्स ले जायेंगी टीमें, CSK, KKR, DC के साथ जुड़ेंगे इतने गेंदबाज

हालांकि दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम बिना बेन स्टोक्स के मैदान पर उतरेगी जो कि पारिवारिक कारणों के चलते सीरीज से बाहर हो गये हैं और फिलहाल अपने घर न्यूजीलैंड गए हैं। मैनचेस्टर में खेले गये पहले टेस्ट मैच में भले ही उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

और पढ़ें: PCB चीफ ने BCCI को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- हमारे बीच रिश्ते काफी अच्छे

टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं बेन स्टोक्स

टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स टीम के लिये कितने अहम हैं इस बारे आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने की काबिलियत रख सकते हैं। पिछले कई मैचों के दौरान वह इस बात को साबित भी कर चुके हैं। टीम में उनका न रहना इंग्लैंड के लिये बड़ा नुकसान है जिसकी भरपाई शायद ही कोई कर सकता है।

वहीं बेन स्टोक्स के बाहर जाने से जेम्स एंडरसन को टीम में एक और मौका मिल सकता है। हाल ही में जेम्स एंडरसन के करियर से अलविदा लेने की अफवाहों ने शोर मचाया था जिसके बाद उन्होंने सामने आकर इस बात से इंकार किया।

पाकिस्तान को गलतियों से लेना होगा सबक

पाकिस्तान को गलतियों से लेना होगा सबक

वहीं पाकिस्तान की टीम अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर साउथैम्पटन टेस्ट मैच में वापसी कर सकती है। वहीं पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन दूसरी पारी में टीम मेहमान टीम जोस बटलर और क्रिस वोक्स को नहीं निपटा सकी जिसके कारण उसे हार मिली। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान अजहर अली के फैसलों को लेकर काफी आलोचना हुई थी।

मिस्बाह ने कहा- मौकों को भुनाना जरूरी

मिस्बाह ने कहा- मौकों को भुनाना जरूरी

पाकिस्तान की टीम के हार के बाद कोच मिस्बाह उल हक ने भी इस बात को माना था कि सिर्फ एक दिन खराब होने के चलते टीम मैच हार गई।पाकिस्तान को अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उसके लिए जरूरी है कि वह अपने खेल में निरंतरता जरूरी है और हाथ आये मौकों को भुनाये। पाकिस्तान के लिये पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद, बाबर आजम के अलावा किसी और खिलाड़ी ने कमाल नहीं दिखाया था और इस मैच में बाकी बल्लेबाजों को भी समय पर रन करने होंगे।

यह है दोनों देशों की टीमें

यह है दोनों देशों की टीमें

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनि बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैस क्रॉले, सैम कुरैन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स ब्राके, बेन फोक्स, जैक लीच, डेन लॉरेंस।

पाकिस्तान : अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज, यासिर शाह।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+