For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: बर्मिंघम में बेन स्टोक्स ने लगाया खास शतक, ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी बनें

नई दिल्ली। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही रॉयल वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बर्मिंघम में खेला जाना है। पाकिस्तान के लिये 3 मैचों की इस वनडे सीरीज का अनुभव काफी खराब रहा है जिसमें उसे पहले दो मैचों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में 9 विकेट से हार मिली थी तो दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 56 रनों से मात दी। हालंकि पाकिस्तान के लिये इसमें सबसे शर्मनाक बात यह रही कि वह इंग्लैंड की मुख्य टीम के साथ नहीं बल्कि इंग्लिश टीम के खेमे में हुए कोरोना विस्फोट के बाद आनन-फानन में बनाई टीम के साथ मैच खेल रही है।

दरअसल इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम में 3 खिलाड़ी समेत 7 सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये जिसके बाद ईसीबी ने पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया। इसके 48 घंटे बाद इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलना था जिसको लेकर रिशेड्यूल नहीं किया जा सकता था, इस कारण ईसीबी ने अपनी बी टीम उतारने का फैसला किया और टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसके 9 खिलाड़ी पहली बार मैच खेलने उतरे हैं।

और पढ़ें: County Championship में हुआ कोरोना विस्फोट, 2 खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रद्द हुआ मैच

इस बीच बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक खास लिस्ट अपना नाम शुमार कर लिया है और वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिये 100 मैच पूरे करने वाले 25वें खिलाड़ी बन गये हैं। बेन स्टोक्स ने साल 2011 में इंग्लैंड के लिये डेब्यू किया और इंग्लैंड को 2019 में पहली बार विश्व कप जिताने का काम किया है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इंग्लैंड के टीम मैनेजमेंट ने बेन स्टोक्स को उनके 100वें मैच के लिये खास कैप देकर बधाई दी। ईसीबी ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान की खराब फॉर्म पर जुनैद खान की अजीब सलाह, बताया- भारत सुधार सकता है पाकिस्तान का खेल

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिये अब तक 99 मैचों में 3 शतक लगाकर 2839 रन बनाये हैं तो वहीं पर अपनी टीम के लिये 74 विकेट भी हासिल किये। इंग्लैंड के लिये कप्तान इयोन मोर्गन ने अब तक सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलकर 6957 र बना लिये हैं। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिये 223 वनडे मैच खेलने का काम किया है।

Story first published: Monday, July 12, 2021, 21:53 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+