For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: PEPSI ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, जून 2021 तक बढ़ाया स्पॉन्सर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच इन दिनों इंग्लैंड में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, जहां वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ सीरीज खेल रही है तो वहीं पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्पॉन्सरशिप खत्म हो गई थी जिसके बाद से पीसीबी लगातार नये स्पॉन्सर की तलाश में था। जिसके न मिलने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शाहिद अफरीदी फाउंडेशन का नाम जर्सी पर लिखकर उतरने की बात कही थी, जिसके बाद उसने कौड़ियों के दाम में अपनी स्पॉन्सरशिप को भी बेच दिया था।

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर न मिलने की बेइज्जती से आखिरकार छुटकारा मिल ही गया और इससे छुटकारा देने के लिये खुद पेप्सी ने हाथ बढ़ाया है। पेप्सी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ एक बार फिर से करार कर लिया है जिसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम पेप्सी के लोगो के साथ दिखाई देगी।

और पढ़ें: ENG vs PAK: टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल में पाकिस्तान, कोरोना पॉजिटिव हुआ यह खिलाड़ी

पीसीबी कॉमर्सियल डायरेक्टर बाबर हामिद ने इस बारे में बात करते हुए कहा,' एक चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल की पृष्ठभूमि के साथ काम करने के बावजूद, मुझे खुशी है कि हम पेप्सी के साथ एक स्वीकार्य समझौते पर पहुंच गए हैं, जो कि कम से कम अगले 12 महीनों के लिए एक प्रमुख भागीदार के रूप में जारी रहेगा। पेप्सी 1990 के दशक से हमारी मूल्यवान भागीदार रही है, उस अवधि के दौरान हमने महान ऑन-फील्ड यादें साझा की हैं और हम अगले 12 महीनों में इसे जारी रखने के लिए तत्पर हैं।'

गौरतलब है कि पेप्सी ने पाकिस्तान पुरुष टीम के साथ अपने करार को जून 2021 तक के लिए बढ़ा लिया है जिसके बाद अगले साल तक पाकिस्तान की टीम पर फैंस को 'पेप्सी' का लोगो नजर आएगा।

और पढ़ें: कोरोना के चलते दिग्गज खिलाड़ियों ने CPL 2020 से नाम लिया वापस, नहीं जायेंगे खेलने

मुनव्वर खान ने पेप्सी के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ करार बढ़ने पर खुशी जताते हुए कहा,'हमें पाकिस्तान क्रिकेट के साथ पाकिस्तान की पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रमुख साझेदार के रूप में अपनी अधिक जर्नी को आगे बढाने की खुशी है। पेप्सी, पाकिस्तान क्रिकेट और हमारे भावुक समर्थक सभी एक परिवार का हिस्सा हैं और हम अपने चैंपियन क्रिकेटरों को मैदान पर ले जाकर और शानदार प्रदर्शन के साथ हमें गौरवान्वित देखकर बहुत उत्साहित हैं।'

और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 9 महीने बाद वापस लौटा यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई थी। पाकिस्तानी खिलाड़ी 14 दिनों के क्वारेंटीन से गुजरे। इसके बाद 5 अगस्त से पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। बताते चलें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस दौरे पर 3 टी20 और 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Story first published: Friday, July 17, 2020, 17:32 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+