ENG vs PAK: एक बार फिर ट्रोल हुए सरफराज अहमद, तीनों फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोरोना वायरस के दरम्यान जारी द्विपक्षीय सीरीज मंगलवार को समाप्त हो गई। इस सीरीज में खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को जहां इंग्लैंड की टीम ने 1-0 से जीतने का कारनामा कर इतिहास रचा तो वहीं पर 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई है। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को भी पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार किसी सीरीज में शामिल किया गया था, हालांकि भले ही सरफराज पूरे दौरे पर टीम के साथ बने रहे लेकिन इस दौरान उन्हें एक बार फिर मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।
और पढ़ें: CPL 2020: महज 27 रन पर खो दिये थे 8 विकेट, पर सैंटनर-राशिद ने बचाई लाज, फिर भी मिली हार
भले ही सरफराज मैदान पर नहीं उतर सके हों लेकिन सीरीज के आखिरी मैच के बाद एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गये, लेकिन उनकी सुर्खियों में आने की वजह उनकी बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग नहीं बल्कि मैदान पर बैठे हुए जम्हाई लेने के कारण है।
और पढ़ें: बड़ी खबर: 250 फीट गहरी खाई में गिरा यह भारतीय क्रिकेटर, मौके पर हुई मौत

फिर से ट्रोल हुए सरफराज अहमद
मैनचेस्टर पर खेली गई टी20 सीरीज के दौरान मैदान के बाहर बैठे सरफराज अहमद का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जम्हाई लेते हुए नजर आ रहे हैं। सीरीज में पाकिस्तान को मिली हार के बाद ही यह फोटो काफी तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इस खिलाड़ी को काफी ट्रोल भी करना शुरु कर दिया।

तीनों प्रारूप में जम्हाई लेने वाले क्रिकेटर बने सरफराज
ऐसा पहली बार नहीं है, जब उनकी जम्हाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, बल्कि इससे पहले भी उनकी ऐसी तस्वीरें वायरल हुई। इस बार तस्वीर वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने कहा कि वह तीनों फॉर्मेट में जम्हाई लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

पहले भी वायरल हुई है तस्वीर
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनकी ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी। पाकिस्तान 0-1 से सीरीज हार गया था। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में भी विकेटकीपिंग करते हुए उनकी जम्हाई की तस्वीर वायरल हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
