For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हो रही फजीहत, नहीं मिल रहा स्पॉन्सर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले 3 महीनों से क्रिकेट जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। हालांकि 3 महीने के बाद इंग्लैंड में वेस्टइंडीज के साथथ होने वाली टेस्ट सीरीज के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच 8 जुलाई से खेला जायेगा। वहीं इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज की मेजबानी करने को तैयार है। इस सीरीज के लिये पाकिस्तान की टीम एक महीना पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है जहां पर 14 दिन क्वारेंटाइन रहने के बाद पाकिस्तान की टीम 15 दिन अभ्यास करती नजर आयेगी।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये फजीहत भरी खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिये पाकिस्तान क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर नहीं मिल रहा है जिसके चलते उसे मैदान पर बिना लोगो वाली जर्सी पहनकर उतरना पड़ सकता है।

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया टीम का ऐलान, इन 13 खिलाड़ियों को मिली जगह

एक पेय पदार्थ के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पिछले काफी समय से चला आ रहा कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है जिसके बाद से पीसीबी नये स्पॉन्सर के लिये संघर्ष करती नजर आ रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ट्रेनिंग जर्सी पर भी कोई लोगो नहीं नजर आ रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक भी स्पॉन्सर न होने की वजह से पुराने स्वेटर में नजर आ रहे हैं। हालांकि ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने लोगो को छुपा रखा था। वहीं पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए किट पर पीसीबी स्‍टार के सिवाय कुछ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पीसीबी ने नये स्पॉन्सर के लिये बोली लगवाई थी जिसमें सिर्फ एक ही कंपनी ने रूचि दिखाई। इतना ही नहीं स्पान्सरशिप के लिये रूचि दिखाने वाली इस कंपनी ने पीसीबी को पिछले करार से भी कम रकम में कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया। टीम के लिये स्पॉन्सरशिप में घटती रूचि को देखकर पीसीबी चिंता में है, जबकि बोर्ड का मार्केटिंग विभाग इसे कोरोना वायरस की देन बता रहा है।

और पढ़ें: 26055 रन, 454 कैच फिर भी यह खिलाड़ी अखबार को भेजता था गलत रिकॉर्ड

इस मुद्दे पर बात करते हुए पीसीबी के मार्केटिंग प्रवक्‍ता ने दावा किया कोरोना वायरस के चलते बोर्ड के सामने ऐसी समस्या उभर कर आ रही है।

उन्होंने कहा, 'हमें उम्‍मीद है कि इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले उन्‍हें स्‍पॉन्‍सर मिल जाएगा।' आपको बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम को मेजबान इंग्‍लैंड के साथ तीन टेस्‍ट मैच और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 1:30 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+