For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया टीम का ऐलान, इन 13 खिलाड़ियों को मिली जगह

England team announced for 1st Test against West Indies, Ben Stokes to lead | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बरपाने वाली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 3 महीने से ठप्प पड़े क्रिकेट के खेल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी की पूरी तैयारी कर ली है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों ने इस खौफ को पीछे छोड़ते हुए पहले टेस्ट की तैयारी शुरु कर दी है और 8 जुलाई को होने वाले टेस्ट के लिये अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था तो वहीं पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी शनिवार को अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

ईसीबी की ओर से घोषित की गई टेस्ट टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स को सौंपी गई है साथ ही इस टीम में जेम्स एंडरसन, जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि अपने दूसरे बेटे के जन्म के चलते टीम के नियमित कप्तान जो रूट इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।

और पढ़ें: 26055 रन, 454 कैच फिर भी यह खिलाड़ी अखबार को भेजता था गलत रिकॉर्ड

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में सबसे कम मैचों में कप्तानी के अनुभव के साथ टीम की कमान संभालेंगे ऐसे में उन्हें टीम के सीनियर खिलाड़ियों से मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस टीम जॉनी बेयरस्टॉ और मोइन अली जैसे मैच जिताऊं खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज के रूप में डॉम बेस को पहली बार मौका दिया गया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाने वाला यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है। हालांकि इस मैच को खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला जायेगा और आईसीसी के नये नियमों के अनुसार गेंद पर लार का इस्तेमान नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को मैदान पर और मैदान के बाहर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा।

और पढ़ें: माइकल हसी ने बताया ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं होना चाहिये T20 विश्व कप, कहा- साबित होगा बुरा सपना

टीम में कौन-कौन है शामिल
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रावले, जो डेनली, ऑली पोप, डॉम सिब्ले, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 14:11 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+