For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने घोषित की टेस्ट टीम, वापस लौटे यह दिग्गज खिलाड़ी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने से शुरु होनो वाली टेस्ट सीरीज के इंग्लैंड ने शनिवार को 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने क्रिकेट फैन्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे जेम्स एंडरसन को 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद से जेम्स एंडरसन पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे क्योंकि वह तब चोट से उबर रहे थे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के टीम चयनकर्ताओं ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

और पढ़ें: सिर्फ 1 रन बना आउट हुए 10 बल्लेबाज, अंजलि चंद ने फिर रचा इतिहास, 7 गेंदों में जीता नेपाल

एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड को इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इंग्लैंड को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच बॉक्सिंग डे से शुरू होगा जो सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: किंग कोहली ने छोड़ा रोहित शर्मा को पीछे, नाम किया विराट रिकॉर्ड

एंडरसन के अलावा टीम में लौटे यह 2 दिग्गज खिलाड़ी

एंडरसन के अलावा टीम में लौटे यह 2 दिग्गज खिलाड़ी

इंग्लैंड की टीम में जेम्स एंडरसन के अलावा चोट की ही वजह से बाहर हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड ने भी वापसी की है। जहां अनफिट होने के चलते जॉनी बेयरस्टो को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली थी वहीं मार्क वुड बायें घुटने में चोट के चलते विश्व के बाद से ही टीम से बाहर हैं।

शाकिब महमूद को नहीं मिली जगह

शाकिब महमूद को नहीं मिली जगह

इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज शाकिब महमूद को बाहर का रास्ता दिखाया है। लंकाशायर के लिये खेलने वाले इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था।

इंग्लैंड टीम के मुख्य चयनकर्ता एड स्मिथ ने टीम की घोषणा के बाद कहा,' टीम में मार्क वुड और जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। दुर्भाग्य से इन खिलाड़ियों के चलते शाकिब को जगह नहीं मिल सकी है। हालांकि यह बात पूरी तरह से नहीं कही जा सकती कि मार्क वुड शुरुआती मैचों के दौरान इंग्लैंड टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे।'

मार्क वुड की वापसी की तारीख तय नहीं, टीम के साथ पर करेंगे रिहैब

मार्क वुड की वापसी की तारीख तय नहीं, टीम के साथ पर करेंगे रिहैब

स्मिथ ने आगे कहा कि वुड की चोट पर अभी कई अपडेट आना बाकी है, इसलिये वह टीम के साथ तो रहेंगे लेकिन मेडिकल स्टाफ के साथ रिहैब करते रहेंगे। उनकी वापसी के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के लिये इंग्लैंड की 17 सदस्यीय टीम : जोए रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक क्रोले, सैम कुरैन, जोए डेनले, जैक लीच, मैट पार्किं सन, ओली पोप, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 19:18 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+