सिर्फ 1 रन बना आउट हुए 10 बल्लेबाज, अंजलि चंद ने फिर रचा इतिहास, 7 गेंदों में जीता नेपाल
नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट में सोमवार को इतिहास रचने वाली नेपाल की अंजलि चंद ने अपना ऐतिहासिक कारनामा जारी रखा है। वह दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं जिसने 10 विकेट झटके और कोई भी रन नहीं दिया। टी20 क्रिकेट में यह अटूट रिकॉर्ड अंजलि ने अपने दूसरे ही मैच में हासिल किया। अंजलि ने सोमवार को बिना कोई रन दिये 6 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था। वहीं अपने दूसरे ही अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंजलि ने फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए मालदीव की टीम को 8 रन पर ऑल आउट कर दिया।
और पढ़ें: 1st T20: चहल टीवी पर लोकेश राहुल ने खोला राज, बताया- कैसे विराट के साथ जिताया मैच
साउथ एशियन गेम्स में जारी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में मालदीव की टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई और 11.3 ओवर में महज 8 रन ही बना पाई। इस दौरान पूरी टीम सिर्फ 1 ही रन बना पाई जबकि 7 रन एकस्ट्रा की बदौलत आये।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 167 गेंद में ठोंक डाले 585 रन, लगाये 55 चौके और 52 छक्के

सिर्फ 1 रन बना 10 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
अंतर्राष्ट्रीय मैच में यह आश्चर्य की बात होगी कि किसी भी टीम के 10 बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो जायें। मालदीव के लिये सलामी बल्लेबाज ऐमा ही 1 रन बना सकी। नेपाल के लिये मध्यम तेज गति की गेंदबाज अंजलि चंद ने फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 3 मेडन निकाले और केवल 1 रन देकर 4 विकेट झटके।
वहीं नेपाल की टीम ने इस आसान से लक्ष्य को ओपनर काजल श्रेष्ठ (2) और रोमा थापा (5) की बदौलत पहली 7 गेंद में हासिल कर लिया।

अंजलि चंद ने रचा इतिहास, 1 रन देकर झटके 10 विकेट
इसके साथ ही वह पहली गेंदबाज (पुरुष-महिला) बन गई जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहले 10 विकेट सिर्फ 1 रन देकर हासिल किये। अंजलि चंद ने इस मैच में 2 बल्लेबाजों को बोल्ड किया, 1 को अपनी ही गेंद पर लपका और 1 को LBW आउट किया।
इससे पहले सोमवार को खेले गये मैच में अंजलि ने मालदीव के ही खिलाफ बिना कोई रन दिए 6 विकेट झटके थे और टी20 क्रिकेट में सबसे शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में भारत के दीपक चाहर को पीछे छोड़ा जबकि महिला क्रिकेट में मालदीव की मास एलिसा का रिकॉर्ड तोड़ा। एलिसा ने इसी साल मार्च में चीन के खिलाफ मुकाबले में 3 रन देकर 6 विकेट हासिल किये थे और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि दीपक चाहर ने जिन्होंने इसी साल 10 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये थे।

मालदीव की टीम पहले 16 रनों पर हुई थी ऑल आउट
सोमवार को पोखरा में खेल गये इस मुकाबले में मालदीव की महिला टीम 16 रन पर ढेर हो गई थी। जिसका पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने महज 5 गेंदों में बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया। अपने डेब्यू मैच में अंजलि ने सबसे सफल गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रचा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
