ENG vs SA: वॉन डार दुसैं-मार्करम के दम पर जिंदा है सेमीफाइनल की उम्मीद, 10 छक्के लगाकर खेली आतिशी पारी
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के ग्रुप 1 का आखिरी लीग मुकाबला शारजाह के मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर टेंबा बावुमा की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखने के लिये न सिर्फ जीत की दरकार है बल्कि कम से कम 60 रनों के अंतर की जीत हासिल करनी होगी। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया, जिसके बाद जीत की उम्मीदें जिंदा रखने के लिये साउथ अफ्रीका की टीम को इस मुश्किल पिच पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की दरकार थी और अफ्रीकी टीम ने रासी वॉन डार दुसैं और एडेन मार्करम की आतिशी पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: इस खिलाड़ी को भारत का नया कप्तान बनाना चाहते हैं आशीष नेहरा, पंत, रोहित और राहुल का नाम नहीं
अब साउथ अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये इंग्लैंड की टीम को 130 रन के अंदर रोकने की जिम्मेदारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम ग्रुप 1 में इस समय सबसे टॉप पर काबिज है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। अगर साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को जीत जाती है तो उसके भी 8 अंक हो जायेंगे और नेट रन रेट खेल में आ जायेगा और वहां पर नेट रन रेट से क्वालिफाई करने के लिये अफ्रीकी टीम को कम से कम 60 रनों से जीत की दरकार है।
साउथ अफ्रीका के लिये इस मैच में सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स (2) तीसरे ही ओवर में आउट हो गये थे, लेकिन इसके बाद क्विंटन डिकॉक (34) ने रासी वॉन डार दुसैं (94) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दिलाई। क्विंटन डिकॉक ने इस दौरान 27 गेंदों का सामना किया और 4 चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली। आदिल राशिद ने डिकॉक को जेसन रॉय के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
यहां से रासी वॉन डार दुसैं ने एडेन मार्करम के साथ न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तेजी से रन बनाते हुए अगली 52 गेंदों में 103 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम के स्कोर को 189 पर पहुंचा दिया। इस साझेदारी में एडेन मार्करम ने 25 गेंदों का सामना कर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली और टी20 प्रारूप का छठा एवं टी20 विश्वकप का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं दुसैं ने टी20 विश्वकप का अपना पहला अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 94 रनों की पारी खेली और साउथ अफ्रीका के लिये टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दुसैं ने इस मामले में जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 60 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रनों की पारी खेली और टी20 प्रारूप का अपना पहला शतक लगाने से चूक गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications