For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SL vs ENG: सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

England vs Sri lanka Moen Ali Tested Corona Positive: नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) की महामारी के बीच इंग्लैंड (England) की टीम इस समय श्रीलंका (Sri Lanka) के दौरे पर पहुंची है, जहां पर उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 14 जनवरी से शुरू हो रही इस टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड (England) की टीम के लिये बुरी खबर आई है। इंग्लैंड (England) की टीम के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली (Moen Ali) कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर पहुंचने के बाद इंग्लैंड (England) की टीम को अनिवार्य क्वारंटीन में रहना है, जिसके बाद खिलाड़ियों को बायोबबल में प्रवेश दिया जायेगा।

इस दौरान खिलाड़ियों का 4 बार कोरोना टेस्ट कराया जाना है। इसी जांच के पहले चरण के बाद इंग्लैंड (England) के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली (Moen Ali) कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद मोइन अली (Moen Ali) को बाकी खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है और अब वो 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: 53 सालों से भारत को है सिडनी में जीत की तलाश, जानें मैदान से जुड़े अहम रिकॉर्ड

इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव आने के चलते मोइन अली (Moen Ali) पहले टेस्ट मैच में चयन के लिये भी उपलब्ध नहीं रहेंगे और 14 जनवरी से होने वाले इस टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं। वहीं मोइन अली (Moen Ali) के साथ श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर आये तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इंग्लैंड (England) क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मोइन अली (Moen Ali) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि की है। ईसीबी ने बताया कि मोइन अली (Moen Ali) में कोरोना के लक्षण नहीं है, लेकिन वह टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड (England) की टीम फिलहाल हम्बनटोटा के होटल में ठहरी हुई है और मोइन अली (Moen Ali) को अब उनसे अलग दूसरे होटल में ठहराया जायेगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: बॉलिंग नहीं फील्डिंग में भी कमाल हैं टी नटराजन, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

आपको बता दें कि इंग्लैंड (England) की टीम पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले गॉल जायेगी जहां पर उसे सीरीज का पहला मैच खेलना है। उल्लेखनीय है कि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियशिप के तहत कराई जा रही है, जिसका आयोजन मार्च 2020 में होना था लेकिन तब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह सीरीज स्थगित कर दी गई थी।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 20:08 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+