For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs IND: बॉलिंग नहीं फील्डिंग में भी कमाल हैं टी नटराजन, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

India vs Australia T Natarajan took spectacular catch while running backwards: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के तीसरे टेस्ट मैच के लिये तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी दौरे पर वनडे और टी20 टीम में डेब्यू करने के बाद नटराजन (T Natarajan) टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए थे, हालांकि उमेश यादव (Umesh Yadav) को मेलबर्न में हुई स्ट्रेन इंजरी के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा और अब नटराजन (T Natarajan) को टेस्ट टीम का हिस्सा बना दिया गया है।

टी नटराजन (T Natarajan) ने सीमित ओवर्स प्रारूप में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने का काम किया हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं है, जिसके चलते सिडनी टेस्ट में उनके प्लेइंग 11 में शामिल किये जाने की संभावना कम है। हालांकि इस दौरान वह टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में अपना पूरा दम लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: पीएम मोदी ने पूछा सौरव गांगुली का हाल, हार्ट अटैक से उबरने की कामना

बीसीसीआई (BCCI) ने रविवार को प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नटराजन (T Natarajan) गेंदबाजी के बजाय फील्डिंग में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नटराजन (T Natarajan) फील्डिंग कोच आर श्रीधर के नेतृत्व में फील्डिंग करते नजर आये और मैदान पर पीछे भागते हुए एक जबरदस्त रनिंग कैच पकड़ा।

बीसीसीआई (BCCI) ने नटराजन (T Natarajan) के इस शानदार कैच का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टी नटराजन (T Natarajan) को जो भी मौका मिल रहा है, वह उसे अच्छे से भुनाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तानी गेंदबाज करते हैं उम्र में हेराफेरी, पूर्व तेज गेंदबाज ने लगाया बड़ा आरोप

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैचों में भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी और उमेश यादव (Umesh Yadav) जैसे दो अहम गेंदबाजों को चोट के चलते सीरीज में खो दिया है और दोनों भारत लौट आये हैं, जहां पर एनसीए में रहकर रिहैब करेंगे।

आपको बता दें कि मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उमेश यादव (Umesh Yadav) सिर्फ 3.3 ओवर की ही गेंदबाजी कर सके थे, जिसके बाद वह स्ट्रेन इंजरी का शिकार हो गये और मैदान पर दोबारा उतर पाने में नाकाम रहे।

Story first published: Sunday, January 3, 2021, 20:53 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+