For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs SL: श्रीलंका दौरे पर मचा हड़कंप, कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित हैं मोइन अली

England vs Sri lanka Moen Ali Tested Positive With new UK Strain of Corona virus: नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड की क्रिकेट टीम इस समय गाले में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं इस दौरे पर टीम के साथ खेलने के लिये पहुंचे हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली (Moen Ali) होटल में क्वारंटीन में वक्त गुजार रहे हैं। दरअसल 4 जनवरी को श्रीलंका (Sri Lanka) दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी को जरूरी जांच के तहत कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उन्हें बाकी टीम से अलग कर एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।

इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद श्रीलंका (Sri Lanka) के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के अनुसार क्वारंटीन में समय बिता रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली (Moen Ali) यूके में पाये जाने वाले कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित है, जो कि पहले वैरिएंट के मुकाबले लोगों के बीच तेजी से फैलने का काम करता है।

और पढ़ें: अब घर बैठे जीत सकते हैं एक बिलियन डॉलर, जानें कैसे

श्रीलंका (Sri Lanka) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मोइन अली (Moen Ali) कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन से संक्रमित है और यह वैरिएंट अब उनके देश में भी आ चुका है।

स्वास्थ्य सेवाओं के उप महानिदेशक हेमंत हेराथ ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा,' 4 जनवरी को किये गये कोरोना टेस्ट में मोइन अली (Moen Ali) को यूके के नये स्ट्रेन के लिये पॉजिटिव पाया गया था। पिछले साल मार्च के बाद से श्रीलंका (Sri Lanka) में अब तक 50,200 लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं और 4 अक्टूबर के बाद से अब तक 47 हजार नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 247 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का नये स्ट्रेन तेजी से फैलने वाला और खतरनाक बताया जा रहा है, ऐसे में हमें मोइन अली (Moen Ali) को बेहद सख्त क्वारंटीन में रखना होगा।'

और पढे़ं: गाबा में चोटिल खिलाड़ियों के बीच ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

इस मामले को लेकर श्रीलंका (Sri Lanka) के चीफ महामारी वैज्ञानिक सुदाथ समरवीरा का मानना है कि ब्रिटेन से आने वाला यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैलता है और मोइन अली (Moen Ali) के साथ इसने देश में घुसपैठ कर ली है। ऐसे में हमें और नये मामलों के लिये तैयार रहना होगा। हालांकि हम इसके लिये बेहद सख्त आइसोलेशन पर जोर दे रहे हैं।

गौरतलब है कि ब्रिटेन में पाये गये कोरोना के नये वैरिएंट की मौजूदगी को लेकर डेनमार्क, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर समेत कई देशों ने रिपोर्ट किया है।

Story first published: Thursday, January 14, 2021, 22:01 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+