For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI 1st Test: बारिश के खलल के बीच खत्म हुआ पहले दिन का खेल, इंग्लैंड 35/1

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आज (8 जुलाई) से अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का इंतजार कर रहे फैन्स के लिये बारिश के रूप में बुरी खबर सामने आई है। लॉकडाउन के बीच करीब 116 दिन बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के रूप में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी देखने को मिली। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड ने अपनी टीम से जो रूट को बाहर बिठाते हुये प्लेइंग इलेवन घोषित की, वहीं जो रूट की गैर मौजूदगी में बेन स्टोक्स ने 81वें कप्तान के रूप में उतरे। महज 3 ओवर का खेल हुआ था कि बारिश ने फिर से खलल डाल दिया। 3 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट है।

और पढ़ें: 5 कारण जिनके चलते IPL 2020 की मेजबानी यूएई को मिलना तय

आखिरकार बारिश ने थोड़ा सा आराम लिया और मैच दोबारा शुरु हो सका। इंग्लैंंड की टीम के लिये रोरी बर्न्स और जो डेनली ने शानदार शुरुआत करते हुए 35 रनों की साझेदारी कर ली है। 17.4 ओवर के खेल के बाद खराब रोशनी के चलते खेल को रोकना पड़ा है। टी ब्रेक तक इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 35 रन बना लिये हैं, जिसमें रोरी बर्न्स ने 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाये हैं तो वहीं पर जो डेनली ने भी 3 चौकों की मदद से 14 रन बना लिये हैं।

गौरतलब है कि चायकाल के बाद का खेल दोबारा शुरु नहीं हो सका, बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला और अंपायर्स ने पहले दिन के खेल को यहीं पर रोक दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर जहां इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 35 रन बनाये वहीं विंडीज के खेमे से धारदार गेंदबाजी देखने को मिली। फैन्स को भले ही उम्मीद के अनुसार क्रिकेट देखने को नहीं मिला लेकिन 116 दिन बाद क्रिकेट की वापसी ने जाहिर तौर पर एक अलग खुशी दी है।

और पढ़ें: ENG vs WI Test: टॉस के दौरान ही ICC का नियम भूले जेसन होल्डर, कर बैठे बड़ी गलती

टीमें:
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डाउरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जाररी जोसेफ, केमर रोच, शैनन गेब्रियल

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जो डेनली, ज़ैक क्रॉली, बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

England vs West Indies 1st Test Match Day 1 Live Cricket Score: लाइव स्कोर देखने के लिये यहां क्लिक करें

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+