ENG vs WI: मैनचेस्टर में क्यों पिटे कैरिबियाई गेंदबाज, कैसे इंग्लैंड ने की वापसी
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। मैनचेस्टर में खेले गये मैच के दौरान इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 469 रन बनाये और पारी घोषित कर दी। साउथैम्पटन के मैदान पर जिस कैरेबियाई गेंदबाजी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को धूल चटा दी थी तो वहीं पर मैनचेस्टर टेस्ट में वह कुछ खास नहीं कर सके।
और पढ़ें: T20 World Cup पर ICC ने सुनाया आखिरी फैसला, IPL 2020 का रास्ता हुआ साफ
इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स और सलामी बल्लेबाज डोम सिब्ले ने शानदारी पारी खेलते हुए शतक लगाये तो वहीं दूसरी पारी में भी बेन स्टोक्स ने 78 रन की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 129 रन बनाये। बेन स्टोक्स ने 57 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते टली एक और सीरीज, अब इंग्लैंड दौरे पर नहीं जायेगी टीम इंडिया

कैसे जमे रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का जमकर लुत्फ उठाया और पहले दिन जहां इंग्लैंड ने धीमी बल्लेबाजी की तो वहीं दूसरे दिन तेजी से रन बनाते हुए 469 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान सबसे खास बेन स्टोक्स की पारी रही जिन्होंने 356 गेंद खेलीं और सबसे ज्यादा 176 रन बनाये। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डोम सिब्ले ने भी 120 रनों की पारी खेली।

क्यों फिसड्डी साबित हुए कैरेबियाई गेंदबाज?
इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई गेंदबाज बुरी तरह से फिसड्डी साबित हुए, वहीं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कुछ खास दम नहीं दिखा सके। जहां केमार रोच ने 2 विकेट हासिल किये तो वहीं अल्जारी जोसफ और कप्तान जेसन होल्डर को महज 1-1 विकेट मिला। महज कैरिबियाई स्पिनर रोस्टन चेज ने 5 विकेट तो हासिल किये लेकिन वह भी महंगे साबित हुए और 172 रन लुटा दिए। दूसरी पारी में भले ही केमार रोच ने चौथे दिन की समाप्ति से पहले 2 विकेट झटके लेकिन पांचवें और अंतिम दिन एकमात्र विकेट जो रूट का गिरा जो कि रन आउट हुए।

क्या है मैनचेस्टर की पिच का हाल
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। इस पिच पर गेंदबाजों को स्विंग भी अच्छी मिलती है। जहां विंडीज के तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके, वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। सैम करन ने भी 2 विकेट झटके और विंडीज टीम की पहली पारी 287 रन पर समेटने में गेंदबाजों की ही अहम भूमिका रही।

मौसम ने निभाया अहम रोल
किसी भी क्रिकेट मैच में मौसम की भी अहम भूमिका होती है और यदि बारिश हो जाए तो कहीं ना कहीं गेंदबाज उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से धुल गया था और इसका फायदा इंग्लिश गेंदबाजों ने उठाया। विंडीज टीम के बल्लेबाज केवल 1 ही दिन टिक सके और पहली पारी में 287 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
