For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: केमार रोच ने मिटाया वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सूखा, तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड

ENG vs WI, 3rd Test : Kemar Roach completes 200 Test wickets after removing Woakes | वनइंडिया हिद्नी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 369 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिये केमार रोच ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। इसके साथ ही केमार रोच ने वेस्टइंडीज के लिये पिछले 26 साल से चले आ रहे सूखे को मिटा दिया और 200 विकेट हासिल करने वाले कैरिबियाई गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गये।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के लिये आखिरी बार कर्टली एंब्रोस ने 1994 में अपने 200 विकेट पूरे किये थे और अब 26 साल बाद केमार रोच ने यह कारनामा करके दिखाया है।

और पढ़ें: ENG vs WI: तीसरे टेस्ट के साथ इंग्लैंड ने 5 खिलाड़ियों को भेजा घर, जानें क्या है कारण

केमार रोच वेस्टइंडीज के लिये टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले 9वें गेंदबाज है और उन्होंने यह खास मुकाम क्रिस वोक्स का विकेट झटककर किया। दूसरे दिन के पहले सत्र में केमार रोच ने क्रिस वोक्स को बोल्ड मारकर यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद रोच ने जोफ्रा आर्चर का भी विकेट झटका और टेस्ट क्रिकेट में अपने 201 विकेट पूरे कर लिये हैं।

इसके साथ ही केमार रोच ने पूर्व कैरिबियाई तेज गेंदबाज गैरी सोबर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोच ने 200 विकेट के आंकड़े को छूने के लिये महज 59 मैचों का सहारा लिया जबकि गैरी सोबर्स ने 80 टेस्ट मैचों में शिरकत की थी। केमार रोच कैरिबियाई टीम के लिये तेजी से 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर काबिज हैं। वह दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श से इस मामले में 1 मैच ज्यादा खेले।

और पढ़ें: बैन झेल रहे शाकिब अल हसन ने दी खिलाड़ियों को सलाह, “सीख लें और ना दोहराएं ये गलती”

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के लिये सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कर्टनी वॉल्श का है जिन्होंने सबसे ज्यादा 519 विकेट हासिल किये हैं। इस फेहरिस्त में दूसरा नाम कर्टली एंब्रोस (405), मैल्कम मार्शल (376), लांस गिब्स (309), जोएल गार्नर (259), माइकल होल्डिंग (249), गैरी सोबर्स (235) और एंडी रॉबर्ट्स (202) का हैं।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भले ही पैट कमिंस, जेम्स एंडरसन जैसे गेंदबाजों की बात होती रहती है लेकिन पिछले 3 सालों में केमार रोच ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और 2017 के बाद से अब तक 79 विकेट हासिल कर लिये हैं। इस दौरान उनका औसत 22.72 है जो कि जेम्स एंडरसन, पैट कमिंस, इशांत शर्मा और जेसन होल्डर के बाद सबसे बेहतरीन है।

Story first published: Sunday, July 26, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+