माइकल हसी ने बताया ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं होना चाहिये T20 विश्व कप, कहा- साबित होगा बुरा सपना

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से भले ही अभी इस साल ऑस्ट्र्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य पर कोई फैसला नहीं आया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों समेत क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर अपनी असमर्थता जताई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज माइकल हसी ने बताया है कि आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया को इस साल तय समय पर टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं करनी चाहिये।

माइकल हसी का मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस के बीच टी20 विश्व कप का आयोजन करता है तो लॉजिस्टिक के हिसाब से 16 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पहले ही कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस टूर्नामेंट का आयोजन समय पर करा पाना थोड़ा असंभव है, हालांकि इस टूर्नामेंट के भविष्य पर अभी आईसीसी को फैसला करना बाकी है।

और पढ़ें: पीसीबी पर इंजमाम का बड़ा बयान, बोले- 2019 विश्व कप में डरी हुई थी पाकिस्तान की टीम

माइकल हसी ने पॉडकास्ट 'हॉटस्पॉट' में बात करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं टी20 विश्व कप के बारे में थोड़ा डरा हुआ हूं और इसके पीछे कारण है कि मुझे लगता है कि एक टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए लाना ठीक है और उन्हें क्वॉरंटीन में रखना, सुरक्षित रखकर सीरीज की अच्छी तैयारी कराना ठीक है। लेकिन कई टीमों को लाना और उन्हें क्वॉरंटीन में रखकर तैयारी कराना और फिर देश में विभिन्न स्थलों तक ले जाना, मुझे लगता है कि यह सब 'लॉजिस्टिक' के लिहाज से एक बुरा सपना साबित होगा। हम जो सुन रहे हैं, उससे शायद टी20 विश्व कप को 2021 या फिर 2022 तक के लिए स्थगित किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और माइकल हसी का मानना है कि टी20 विश्व कप तो नहीं लेकिन यह द्विपक्षीय सीरीज जरूर खेली जा सकती है।

और पढ़ें: कुलदीप यादव ने फॉर्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- धोनी की वजह से हुई खराब

उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे में काफी सकारात्मक हूं कि यह होगा क्योंकि यहां केवल एक ही टीम आएगी और उन्हें एक जगह रखना आसान होगा। उदाहरण के तौर पर एडीलेड ओवल ने हाल में एक होटल बनाया है जो स्टेडियम से जुड़ा हुआ है इसलिए भारतीय टीम वहां अपना बेस बना सकती है, ट्रेनिंग कर सकती है और सीरीज की तैयारी कर सकती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है।'

Story first published: Saturday, July 4, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+