ENG vs WI: 108 साल इंग्लैंड ने दोहराया यह कारनामा, जानें सीरीज में बने अहम रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लिश खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्न करते हुए 2-1 से सीरीज को अपने नामम किया है। साउथैम्पटन में खेले गये पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 4 विकेट से हार मिलने के बाद इंग्लिश टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और मैनचेस्टर में खेले गये दोनों मैचों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये दोनों मैचों में कैरिबियाई टीम को एकतरफा अंदाज में हराया, जहां पहले मैच में उसने 113 रनों से जीत दर्ज की तो वहीं आखिरी मैच में उसने 269 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
इस मैच में जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम ने मानों रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने 108 सालों बाद एक सीरीज में कुल 50 विकेट हासिल करने का कारनामा दोहराया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आखिरी बार साल 1912 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटों का अर्धशतक लगाया है।
और पढ़ें: ENG vs WI: कर्टनी वॉल्श ने बताया वेस्टइंडीज की हार का कारण, होल्डर पर साधा निशाना
इतना ही नहीं इंग्लैंड की टीम के लिये यह पांचवा मौका था जब उसने सीरीज का पहला टेस्ट मैच हारने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 बार किया है। इतना ही नहीं कप्तान जो रूट के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम ने लगातार पांचवां टेस्ट जीता है।
वहीं पहले मैच में टीम की कमान संभालने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 90.75 की औसत से 363 रन बनाये। इसके अलावा उन्होंने 9 विकेट भी हासिल किये बावजूद इसके उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड नहीं मिला। दरअसल उनकी जगह इंग्लैंड के लिये दो टेस्ट मैचों में 16 विकेट लेकर एक अर्धशतक लगाया जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज स्टुअर्ट चुना गया।
और पढ़ें: मुश्किल में फंसे Breakfast With Champions के एंकर गौरव कपूर, पुलिस ने भेजा समन
इतना ही नहीं सीरीज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर के 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लिये और ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें और इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बने। इतना ही नहीं स्टुअर्ट ब्रॉड एक ही टेस्ट मैच में 10 विकेट और अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी भी बने। उन्होंने अपने करियर में तीसरी बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया, इससे पहले उन्होंने यह कारनामा साल 2013 में किया था।
इस मैच के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, वह इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ब्रॉड ने चौथी पारी में कुल 79 विकेट झटके हैं जबकि इस पारी में जेम्स एंंडरसन 78 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने मैनचेस्टर के मैदान पर टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने की गलती की जिसकी वजह से सीरीज में बढ़त हासिल करने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस मैदान पर टॉस जीतकर फील्डिंग करने वाली टीम कभी नहीं जीती है। मैनचेस्टर में टॉस जीत कर 10 बार फील्डिंग ली गई है और 3 मैच टीम को हार मिली है जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
