Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENGW vs INDW: आखिरी ओवर के रोमांच में भारतीय टीम ने मारी बाजी, 8 रन से हराकर सीरीज में की वापसी

ENGW vs INDW
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर तीनों प्रारूप की सीरीज खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम ने रविवार को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में रोमांचक तरीके से वापसी करते हुए 8 रन से जीत हासिल की और 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले मैच में बारिश के चलते भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे मैच में जिस तरह से इंग्लिश टीम बल्लेबाजी कर रही थी उससे साफ था कि वो आसानी से मैच को जीत जायेगी। हालांकि भारतीय टीम की शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी ने आखिरी 7 ओवर्स में वापसी की और महज 31 रन देकर इंग्लैंड के 6 विकेट झटके और इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली।

इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। भारतीय टीम ने शैफाली वर्मा (48) और स्मृति मंधाना (20) के दम पर जोरदार तरीके से पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी की। हालांकि 3 गेंद में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों के वापस पवेलियन लौटने से भारतीय पारी के रन बनाने की गति में थोड़ी कमजोरी आई।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: शैफाली वर्मा ने लिया कैथरीन ब्रंट से बदला, लगातार 5 गेंदों पर लगाये 5 चौके

लेकिन अंत में हरमनप्रीत कौर (31) और दीप्ती शर्मा (24) की उपयोगी पारियों के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट कोकर 148 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की और पावरप्ले के दौरान 50 रन पूरे कर लिये। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान डैनियल वॉयट (3) और नैटली स्कीवर (1) को आउट कर भारत को थोड़ी राहत जरूर दिलाई।

भले ही इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट खो दिये थे लेकिन सलामी बल्लेबाज टॉमी ब्यूमॉन्ट (59) और कप्तान हीथर नाइट (30) ने तीसरे विकेट के लिये 75 रनों की साझेदारी कर इंग्लिश टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड की टीम को 38 गेंद में 42 रनों की दरकार रह गई थी जब दीप्ती शर्मा ने खतरनाक नजर आ रही ब्यूमॉन्ट को लेकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 'पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से कोई नहीं बचा सकता', हार को लेकर अख्तर ने जमकर लताड़ा

अगली ही गेंद पर कप्तान हीथर नाइट को दीप्ती शर्मा ने रन आउट कर दोहरा झटका दिया। इसके बाद से इंग्लैंड की टीम उभर ही नहीं सकी और हड़बड़ाहट में अगले 3 में से 2 विकेट रन आउट के रूप में खो दिये। इंग्लैंड की टीम को आखिरी 2 ओवर्स में जीत के लिये 18 रन की दरकार थी लेकिन पहले पूनम यादव ने 19वें ओवर में सिर्फ 4 रन और आखिरी ओवर में स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन देकर इंग्लैंड के मुंह से जीत को छीन लिया। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 140 रन ही बना सकी।

वहीं भारतीय टीम ने 8 रन से इस मैच को जीतकर सीरीज में खुद को पुनर्जीवित कर दिया है और अब आखिरी मैच के साथ ही विजेता का फैसला हो सकेगा। गौरतलब है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय महिला टीम की यह पहली टी20 जीत है। इससे पहले खेले गये सभी 5 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस जीत के साथ उसने इंग्लैंड की सरजमीं पर जीत का खाता खोल दिया और पिछले 12 मैचों से चली आ रही इंग्लिश टीम के जीत के रथ को भी रोक दिया।

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 22:44 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+