
औसत प्रदर्शन करने के लिये पाकिस्तान को लगाने पड़ी जान
पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि पूरी टीम ने औसत प्रदर्शन करने के लिये जी जान लगा दी। इसके साथ ही अख्तर ने बाबर की कप्तानी वाली टीम के क्लीन स्वीप होने की भविष्यवाणी भी की है।
बॉस न्यूज के साथ बात करते हुए अख्तर ने कहा,'आपको जीत के प्रति बॉल एक रन की दरकार थी लेकिन आपको गेंद को खेलकर वो एक रन बनाने में भी मुश्किल हो रही थी। बॉल हल्का सा लहरा रही थी और आपके लिये वो खेल पाना भी मुश्किल हो रहा है। एक बेहद ही औसत प्रदर्शन। जो अब तक हुआ नहीं है वो इस सीरीज में होने वाला है। पाकिस्तान की टीम को 3-0 से हार मिलेगी। पाकिस्तान को अपना औसत प्रदर्शन करने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने हमेशा निराश किया है और वहीं ट्रेंड अभी भी जारी है।'

कोई भी बच्चा इस टीम को देखकर क्रिकेट नहीं खेलेगा
अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लताड़ते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों के इंग्लिश कंडिशन्स में गेंद खेल पाने की नाकामी पर जोर दिया और कहा कि कोई भी टीम अपने युवा खिलाड़ियों के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं रखना चाहेगी।
उन्होंने कहा,'किसी को भी आलोचना करने में मजा नहीं आता है। लेकिन आप बताइये कि इस टीम का प्रदर्शन देखकर कौन सा बच्चा क्रिकेट खेलना चाहेगा। पीसीबी का प्लान यही है कि किसी को क्रिकेट देखना और फॉलो करना नहीं चाहिये और उनके पास अब खर्च करने को भी कुछ नहीं है। इस विकेट में ऐसा क्या था जो आप खेल नहीं पा रहे हैं मुझे बताइये। पाकिस्तान सिर्फ टी20 टीम है और उसे टी20 खेलना ही आता है। और जब वो दूसरे प्रारूप में खेलते हैं तो टी20 की ही तर्ज पर आउट हो जाते हैं। आप पहले 20 ओवर्स में 5 विकेट खो देते हैं। टी20 में भी आपसे 150-175 बनते हैं और वनडे में भी आपका यही हाल है।'

शाहिद अफरीदी ने बताया हार का कारण
वहीं पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी हार पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया और बताया कि मैनेजमेंट से कहां गलती हो रही है जिससे उसे हार का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा, ' मौजूदा समय में क्रिकेट काफी आक्रामक हो गया है लेकिन प्रारूप के हिसाब से कभी-कभी परिस्थितियों के अनुसार भी खेलना चाहिये। इंग्लैंड ने अपने 2 विकेट गंवाने के बाद हार नहीं मानी, वहीं पर पाकिस्तान के खेमे में खलबली मच गई। निचले क्रम में भी जब इंग्लैंड की टीम 170 के करीब अपने 7 विकेट खो चुकी थी तो उसने फिर से साझेदारी की और टीम के लिये 80 रन जोड़े। पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट को प्लान को बेहतर तरीके से समझकर लागू करने की जरूरत है। पाकिस्तान की टीम को अपनी एप्रोच के चलते हार का सामना करना पड़ रहा है।'


Click it and Unblock the Notifications
