For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGW vs INDW: 72 रनों की पारी खेल मिताली राज ने मनाया 22 साल पूरे होने का जश्न, खास लिस्ट में हुई शामिल

Mithali Raj
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां पर इकलौते टेस्ट मैच की सीरीज को ड्रॉ कराने के बाद रविवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। ब्रिस्टल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 22 साल भी पूरे कर लिये हैं। मिताली राज ने इस उपलब्धि का जश्न खास अंदाज में मनाते हुए मैच के दौरान अर्धशतकीय पारी खेलकर दिया। ब्रिस्टल के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उसे पहले बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ा।

भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (15) और स्मृति मंधाना (10) का विकेट महज 27 रन पर खो दिया। यहां से भारतीय कप्तान मिताली राज (72) और पूनम राउत (32) ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की। एक्लेस्टोन ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और 4 रन बाद खराब फॉर्म से जूझ रही हरमनप्रीत कौर को भी वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल वनडे में डेब्यू करते ही शैफाली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं

कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर से दीप्ती शर्मा (30) के साथ पारी को संभालने का काम किया और पांचवे विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी की। श्रुबशोल ने दीप्ती का विकेट लेकर भारत को पांचवा झटका दिया। जहां एक ओर भारतीय टीम लगातार विकेट गंवा रही थी तो दूसरी ओर पर कप्तान मिताली राज धैर्य के साथ खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रही थी। मिताली राज ने अपनी पारी के दौरान 108 गेंदों का सामना कर 7 चौके लगाये और 72 रनों की पारी खेली।

मिताली राज ने अपने एकदिवसीय करियर की 56वीं फिफ्टी पूरी करने का काम किया। मिताली राज ने 26 जून 1999 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का काम किया था और इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे मैच के साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 22 साल भी पूरे कर लिये हैं। गौरतलब है कि मिताली राज भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे लंबा अंतर्राष्ट्रीय करियर रखने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं। इस दौरान वो अपने वनडे करियर में 215 मैच खेलकर 7170 रन बना चुकी हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: शिखर धवन ने श्रीलंका दौरे को बताया गोल्डन चांस, कहा- टैलेंट दिखाने का मौका

आपको बता दें कि मिताली ने इस दौरान 7 शतक और 56 अर्धशतक लगाने का काम भी किया है। मिताली ने अपने करियर के 22 साल पूरा होने पर फैन्स की ओर से मिले संदेशों के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि इतने सारे बधाई मैसेज देखकर अच्छा लगता है। मिताली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया था कि वो भारत के लिये न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले अगले विश्व कप में आखिरी बार शिरकत करती नजर आयेंगी जिसे जीतना उनका सपना है।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 20:11 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+