ENGW vs INDW: ब्यूमॉन्ट के सामने बेकार गई मिताली की पारी, 8 विकेट से हारा भारत

ENG vs IND
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिके टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला गया जहां पर इंग्लिश टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 201 रनों पर सीमित कर दिया। भारतीय टीम के लिये कप्तान मिताली राज ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली तो वहीं पर पूनम राउत (32) और दीप्ती शर्मा (30) ने भी अहम पारियां खेलकर योगदान दिया। हालांकि भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बल्ले से निराश करने का काम किया।

इंग्लैंड के लिये सॉफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल करने का काम किया तो वहीं पर कैथरीन ब्रन्ट और एन्या श्रुबशोल ने 2-2 विकेट हासिल करने का काम किया। केट क्रॉस ने भी एक विकेट हासिल करने का काम किया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की। झूलन गोस्वामी ने सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल को तान्या भाटिया के हाथों कैच कराकर पहला झटका देने का काम किया।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: 72 रनों की पारी खेल मिताली राज ने मनाया 22 साल पूरे होने का जश्न, खास लिस्ट में हुई शामिल

वहीं पर टॉमी ब्यूमॉन्ट (87) ने हीथर नाइट (18) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये शानदार साझेदारी करने का काम किया और 72 रनों की साझेदारी की। एकता बिष्ट ने हीथर नाइट को बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरा झटका देने का काम किया। हालांकि भारतीय टीम के लिये यह कुछ खास काम नहीं आ सका और वो मैच बचाने में नाकाम रहे।

इस बीच टॉमी ब्यूमॉन्ट ने 87 गेंदोंं में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 87 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं पर नैटली स्कीवर ने 74 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रनों की पारी खेली और तीसरे विकेट के लिये नाबाद 119 रनों की साझेदारी की और मैच को महज 34.5 ओवर में जीत लेने का काम किया।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल वनडे में डेब्यू करते ही शैफाली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं

इससे पहले भारतीय टीम के लिये कप्तान मिताली राज ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया और 108 गेंदों में 7 चौके लगाकर 72 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 56वां अर्धशतक था, हालांकि उनकी यह पारी टॉमी ब्यूमॉन्ट और नैटली स्कीवर की पारियों के सामने छोटी पड़ गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 22:31 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+