ENGW vs INDW: इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा पहला दिन, स्नेह-दीप्ति ने कराई भारत की वापसी
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच ब्रिस्टल के मैदान पर खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम 7 साल में पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरी है, उसने आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर खेला था। ब्रिस्टल में खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां पर कप्तान हीथर नाइट और सलामी बल्लेबाज टॉमी ब्यूमॉन्ट ने अर्धशतक लगाने का काम किया। इंग्लैंड की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल (35) और टॉमी ब्यूमॉन्ट (66) ने पारी की शुरुआत करते हुए शानदार आगाज किया और पहले विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की।
पूजा वस्त्राकार ने लॉरेन विनफील्ड को शैफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की टीम को पहला झटका दिया। हालांकि कप्तान हीथर नाइट ने इसके बाद टॉमी ब्यूमॉन्ट के साथ पारी को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी की। भारत के लिये 5 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाली स्नेह राणा ने इस मैच में अपना डेब्यू किया और ब्यूमॉन्ट को शैफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर दूसरा विकेट हासिल किया।
और पढ़ें: ENGW vs INDW: 7 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरी भारतीय टीम, 5 प्लेयर्स ने किया डेब्यू
इंग्लिश बल्लेबाजों ने एक बार फिर से पारी को संभालने का काम किया और कप्तान हीथर नाइट (95) ने नैटली स्कीवर (42) के साथ 90 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। भारत के लिये दीप्ती शर्मा ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और नैटली स्कीवर को एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
इसके बाद स्नेह राणा ने इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका देने का काम किया और एलेन जोन्स को एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं पर दीप्ती शर्मा ने कप्तान हीथर नाइट को शतक लगाने से रोका और एलबीडब्ल्यू कर पांचवा झटका दिया। स्नेह राणा ने जार्जिया एल्विस को दीप्ती शर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया।
गौरतलब है कि पहले दिन 86 ओवर का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 263 रन बनाने का काम किया। आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल करने का काम किया, तो वहीं पर दीप्ती शर्मा ने 2 विकेट हासिल करने का काम किया। पूजा वस्त्राकर ने एक विकेट हासिल करने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications