For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGW vs INDW: 7 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरी भारतीय टीम, 5 प्लेयर्स ने किया डेब्यू

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची भारतीय महिला टीम 7 साल में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही है, जिसका इकलौता मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज अपने करियर का 11वां टेस्ट मैच खेलने उतरी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2014 में घर पर खेला था। उससे पहले भारतीय टीम ने अपना आखिरी मैच 6 साल पहले 2008 में खेला था। हालांकि 2014 के बाद इंग्लैंड की टीम ने भी लाल बॉल से मैच नहीं खेला है, बस वो हर दो साल में खेले जाने वाले एशेज सीरीज का हिस्सा बनते नजर आते हैं। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच के बाद गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेलना है।

ब्रिस्टल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान इंग्लैंड के लिये सोफिया डंक्ले ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है जो कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इतिहास में डेब्यू करने वाली पहली ब्लैक महिला बनी हैं। सोफिया डिंक्ले एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टेस्ट क्रिकेट के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज किया है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में रिकॉर्ड बना सकते हैं अश्विन, कमिंस को छोड़ देंगे पीछे

वहीं पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी 5 खिलाड़ियों को डेब्यू कराने का काम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 प्रारूप की नंबर 1 खिलाड़ी शैफाली वर्मा को टेस्ट प्रारूप में डेब्यू कराया है तो वहीं पर सीमित ओवर्स प्रारूप में भारतीय टीम की नियमित खिलाड़ी दीप्ति शर्मा भी अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी हैं। इन दोनों के अलावा पूजा वस्त्राकार और तानिया भाटिया ने भी अपना टेस्ट क्रिकेट डेब्यू करने का काम किया है।

वहीं भारतीय महिला टीम के लिये स्नेह राणा भी टेस्ट डेब्यू कर रही हैं। स्नेह राणा ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू साल 2014 में ही किया था लेकिन पिछले 5 सालों से वह टीम से बाहर चल रही थी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी भी करा रहा है।

और पढ़ें: स्मिथ-कमिंस नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बनें ऑस्ट्रेलिया का अगला कप्तान, टिम पेन ने किया इशारा

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग 11): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, स्नेह राणा, तान्या भाटिया, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकार, शिखा पांडे।

इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग 11): लॉरेन विनफील्ड हिल, टैमी ब्यूमॉन्ट, हीथर नाइट, नटैली स्कीवर, एमी एलेन जॉन्स, सोफिया डंक्ले, जॉर्जिया एल्विस, कैथरीन ब्रंट, एन्या श्रुबसोल, सोफी एक्लेस्टोन, कैट क्रॉस।

Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 16:11 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+