ENGW vs INDW: ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, फॉलो ऑन बचाने में हुई नाकाम
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच ब्रिस्टल के मैदान पर खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय टीम को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 396 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय टीम 231 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम फॉलो ऑन बचा पाने में नाकाम रही और 15 रनों से पीछे रह गई, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम की कप्तान हीथर नाइट ने भारतीय टीम को फॉलो ऑन के तहत बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने शैफाली वर्मा (96) और स्मृति मंधाना (67) की अर्धशतकीय साझेदारियों के दम पर जबरदस्त शुरुआत की और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिये 167 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के लिये केट क्रॉस ने शैफाली वर्मा का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।
और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में इतिहास रचने से चूकी शैफाली, आउट होने पर जानें क्या कहा
हालांकि यहां पर लग रहा था कि शायद भारतीय टीम इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में दिये गये स्कोर के मुकाबले अच्छा स्कोर खड़ा करेगी लेकिन इसके बाद मानों भारतीय टीम गेंद को समझ पाने में नाकाम नजर आ रही थी और नतीजन अगले 64 रनों के अंदर पूरी भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 231 रनों पर ऑल आउट हो गई।
शैफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना को नैटली स्कीवर ने आउट किया, तो वहीं पर हीथर नाइट ने शिखा पांडे का विकेट हासिल किया तो एक्सेलटोन ने कप्तान मिताली राज का विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले हीथर नाइट ने पूनम राउत का विकेट लेकर भारतीय टीम को पांचवा झटका दिया।
और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में नाम किये बड़े रिकॉर्ड
वहीं जब तीसरे दिन भारतीय टीम की मैदान पर वापसी हुई तो विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं। एक्सेलटोन ने पहले हरमनप्रीत कौर को और फिर तान्या भाटिया को एलबीडब्लयू को पूरी तरह से बैकफुट पर भेजने का काम किया। 10 रन बाद एक्सेलटोन ने स्नेह राणा को भी आउट कर भारत को 8वां झटका देने का काम किया। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 के अंदर आउट हो जायेगी तभी पूजा वस्त्राकार (12) ने दीप्ती शर्मा (29) के साथ 33 रनों की साझेदारी की। लग रहा था कि भारतीय टीम फॉलो ऑन बचाने में कामयाब हो जायेगी लेकिन तभी इंग्लैंड की टीम ने नई बॉल ली और 2 रन के अंदर भारतीय पारी के बचे हुए 2 विकेट हासिल कर ऑल आउट कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications